'प्राण प्रतिष्ठा' में गले लग कर रो पड़ी उमा भारती-साध्वी ऋतंभरा, आंदोलन में रही थी अहम भूमिका
Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में आज राम मंदिर का उद्घाटन समारोह है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। ऐसे में देश के कोने-कोने से अथिति इस समारोह के साक्षी बनने श्री राम जन्मभूमि पहुंच चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा भी इस उत्सव में शामिल होने पहुंची हैं।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से बीजेपी नेता उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा एक-दूसरे को गले लगा कर भावुक हो उठी। दोनों ने ही राम मंदिर आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था और आज जब मंदिर का निर्माण हो चुका है और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। ऐसे में दोनों एकदूसरे के गले लग रो पड़ी। ये खुशी के आंसू अपने वर्षों की तपस्या को फलित होते देख कर निकले थे।

राम मंदिर आंदोलन में उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा का योगदान
अयोध्या के राम मंदिर आंदोलन ने बीजेपी नेता उमा भारती को देश भर में राजनीतिक पहचान दिलाई। 90 के दशक में, आंदोलन के दौरान वो फायरब्रांड महिला नेता के तौर पर उभरीं। उन्होंने राम मंदिर के समर्थन में देश में भ्रमण कर के कई सभाएं कीं और लोगों में जोश भरने वाले भाषण दिए।
विश्व हिंदू परिषद की लगभग हर सभा में वो जबरदस्त भाषण दिया करतीं थी। बाबरी विध्वंस मामले में उन्हें भी आरोपी बनाया गया था। उन पर कारसेवकों पर भीड़ को भड़काने का आरोप लगा था। राममंदिर आंदोलन ने उमा भारती को सन्यासी से देश की सियासत का प्रमुख चेहरा बना दिया।
यह भी पढ़ें: कौन हैं साध्वी ऋतंभरा, लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच क्यों मिलने पहुंचे अमित शाह
वहीं, साध्वी ऋतम्भरा ने दुर्गा वाहिनी संगठन की कमान संभालते हुए राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने मीडिया से कहा था कि राम मंदिर का निर्माण का सपना साकार हो रहा है और इस अनुभव को महसूस किया जा सकता है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
वो 90 के दशक में वो राम मंदिर आंदोलन का हिस्सा बनी थीं। उन्हें उनके जबरदस्त भाषण के लिए जाना जाता था। उन्होंने उस दौर में कहा था, "हां, हम हिंदू हैं, हिंदुस्तान हमारा है।" उनके उपर तीखे भाषणों से मस्जिद विध्वंस का माहौल तैयार करने का आरोप था।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir Inauguration: कौन हैं वो पांच लोग जो रहेंगे गर्भगृह में मौजूद? क्या है पूजा का मुहूर्त?












Click it and Unblock the Notifications