Raksha Bandhan 2024: वृंदावन की विधवा माताओं ने पीएम मोदी को भेजी अपने हाथों से बनी राखी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में रहने वाली विधवा माताएं एवं निराश्रित महिलाओं ने अपने हाथों से बनी राखी पीएम मोदी को भेजी है। यहां से पहले भी पीएम मोदी को राखी भेजी जाती रही है। भगवान बांके बिहारी और भगवान राम की थीम पर बनाई यह राखियां बेहद ही शानदार हैं।

सुलभ इंटरनेशनल के विधवा सहाय कार्यक्रम की उपाध्यक्ष विनीता ने बताया कि इस परंपरा की शुरुआत इसके संस्थापक स्व बिंदेश्वरी पाठक ने की थी उन्होंने कहा कि उनका मानना ​​था कि विधवाओं को भी अन्य महिलाओं की तरह सभी प्रकार के शुभ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों और त्योहार मनाने का अधिकार है।

up

UP Rain: आज 16 और कल 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सावन के आखिरी दो दिन होगी झमाझम बरसात
वृंदावन में दशकों से अपनों के द्वारा किए गए तिरस्कार से त्रस्त विधवा माताएं यहां रहकर कृष्ण भक्ति करती हैं। यह माताएं भगवान का भजन करती हैं और अपना जीवन यापन करती हैं।

वृंदावन में रहने वाली विधवा माताओं ने अपने हाथों से भगवान राम और बाँके बिहारी थीम बाली 551 राखियाँ बनाई हैं। इस बार विधवा माताओं ने राम के तस्वीर के साथ साथ अपने बिहारी जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रंगीन फोटो वाली राखियां सुलभ के सहयोग से मां शारदा, राधा टीला आश्रम,तरास मंदिर आश्रम में रहने वाली वृद्ध विधवाओं के द्वारा तैयार की गई है। सुलभ के द्वारा इन आश्रमों में रहने बाली विधवा माताओं की देखभाल की जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+