Raksha Bandhan 2023: एक परिवार के चारों भाई-बहन हैं प्रशासनिक अधिकारी, मिलिए प्रतापगढ़ के होनहारों से
UPSC की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में एक मानी जाती है। अगर किसी परिवार का एक भी सदस्य ये परीक्षा पास करके आईएएस या आईपीएस अधिकारी बन जाता है तो उनके मां-बाप से लेकर रिश्तेदारों तक का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। आप सोचिए अगर एक ही परिवार के चार बच्चे हो और चारों ही सिविल सेवा में सलेक्ट हो जाएं तो ऐसे में मां-बाप क्या पूरा शहर फर्क करेगा। रक्षाबंधन के मौके ऐसे ही परिवार से मिलवाने जा रहे है जिसमें चार भाई-बहन हैं और चारों ने यूपीएससी परीक्षा पास की और आईएएस और आईपीएस बने।

ये IAS- IPS फैमिली प्रतापगढ़ के छोटे से कस्बे लालगंज अझारा की है। अनिल मिश्रा जिनके चार बच्चे हैं, जिसमें दो बेटे योगेश, लोकेश और एक बेटी माधवी आईएएस ऑफीसर है वहीं सबसे छोटी बेटी छाया मिश्रा आईपीएस अधिकारी हैं। ग्रामीण बैंक में मैनेजर अनिल मिश्रा दो कमरे के छोटे से मकान में रहते थे लेकिन उन्होंने अपने बच्चों के लिए बड़ा सपना संजोया और अपने बच्चों की पढ़ाई पर अपनी पूरी कमाई लगा दी ताकि उनके बच्चे बड़े अधिकारीबन सकें। उनके बच्चों ने भी कड़ी मेहनत कर आईएएस और आईपीएस बनकर अपने पिता का सपना पूरा किया।
चारों भाई-बहनों ने पढ़ाई में एक-दूसरे की मदद की
लालगंज के मिश्रा परिवार के इन चारों बच्चों की उम्र में ज्यादा फासला नहीं है, बचपन से ही पढ़ाई में ये चारों भाई-बहन दूसरे को पढ़ाई में मदद करते थे जो सिलसिला यूपीएससी परीक्षा की तैयारी तक अनवरत जारी रहा। छोटे से कस्बे में रहने के कारण बिजली की कटौती बहुत होती थी, तो इन चारों भाई-बहनों ने दो लालटेन में साथ बैठकर भी पढ़ाई की है।
आईएएस बनने पर ही बंधवाने आऊंगा राखी
चारों भाई-बहनों में सबसे बड़े योगेश मिश्रा ने पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नोएडा में नौकरी ज्वॉइन की। 2012 में उनकी दोनों छोटी बहनेंं क्षमा और माधवी यूपीएसई परीक्षा में तीसरी बार असफल हो गई इसके बाद रक्षाबंधन पर योगेश अपनी बहनों से राखी बंधवाने घर पहुंचे तो वो बहुत दुखी और निराश थीं। योगेश ने ना केवल बहनों का हौसला बढ़ाया बल्कि प्रण लिया कि वो आईएएस की तैयारी करेंगे ताकि वो अपने दोनों बहनों और भाई को परीक्षा की तैयारी में गाइड कर सकेंं। योगेश ने अपनी बहनों से प्रण किया आईएएस बनने पर ही अब अपनी कलाई में बहनों से राखी बंधवाऊंगा।
तीन साल के अंदर चारों भाई-बहन बनें प्रशासनिक अधिकारी
योगेश मिश्रा ने अपनी नौकरी छोड़ी और दिल्ली चारों भाई बहनों से परीक्षाा की तैयारी शुरू की और साथ में नोट्स भी तैयार किए। 2013 में योगेश मिश्रा ने यूपीएससी परीक्षा क्रेक की और आईएएस अधिकारी बन गए। इसके बाद अपने भाई-बहनों की तैयारी में मदद करते रहे जिसके बाद अगले तीन सालों में उनके तीनों भाई बहनों ने यूपीएसी परीक्षा क्रेक की।
IAS योगेश मिश्रा
अनिल मिश्रा के सबसे बड़े बेटे योगेश मिश्रा हैं जिन्होंने अपने छोटे भाई-बहनों को प्रशासनिक सेवा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। योगेश मिश्रा ने 2013 बैच के आईएसएस हैं। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में आईएएस अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
IAS माधवी मिश्रा
भाई के आईएएस बनने पर उनकी छोटी बहन माधवी मिश्रा का हौसला बढ़ा और वो भी सिविल सर्विस की तैयारी करने लगी और 2014 में सिविल सर्विस परीक्षा में ऑलओवर इंडिया में 62 रैंक हासिल की और आईएएस अधिकारी बनी।माधवी झारखंड के रामगढ़ जिले में उपायुक्त की पोस्ट पर तैनात हैं।
IAS लोकेश मिश्रा
इससे ठीक एक साल 2015 में योगेश और माधवी के छोटे भाई लोकेश ने 44 वीं रैक हासिल की और आईएएस अधिकारी बने। लोकेश ने भी अपने बड़े भाई योगेश की तरह सोथियोलॉजी विषय ऑप्शनल सब्जेक्ट चुना लिया था। लोकेश ने दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की है। वर्तमान समय में लोकेश झारखंड के कोडरमा जिले में डीसीसी के पद पर तैनात हैं
IPS छाया मिश्रा
इस परिवार की सबसे छोटी बेटी और तीन आईएसएस अधिकारी की छोटी बहन छाया मिश्रा ने 2015 में यूपीएसएसी परीक्षा पास की और 172 वीं रैंक हासिल कर आईपीएस अधिकारी बनी। वर्तमान सम में क्षमा मिश्रा की पोस्टिंग राज्य पुलिस लाइन बैंगलोर के कमांडेंट के पद पर तैनात हैं।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications