Rajya Sabha polls: क्रॉस वोटिंग पर अखिलेश का बड़ा बयान, बोले- चुनाव सच्चे साथियों की पहचान करने की परीक्षा थी
Rajya Sabha polls, उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के सात विधायकों ने भाजपा के लिए क्रॉस वोटिंग की है। जिसके बाद सपा की तीसरे उम्मीदवार की जीत को लेकर संशय बना हुआ है।
क्रॉस वोटिंग को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारने का पार्टी का निर्णय विद्रोहियों की पहचान करने के लिए एक "वफादारी परीक्षण" था।

अखिलेश यादव ने एक्स पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, हमारी राज्यसभा की तीसरी सीट दरअसल सच्चे साथियों की पहचान करने की परीक्षा थी और ये जानने की कि कौन-कौन दिल से पीडीए के साथ और कौन अंतरात्मा से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। अब सब कुछ साफ है, यही तीसरी सीट की जीत है।
सूत्रों के मुताबिक, क्रॉस वोटिंग करने वाले सपा विधायक राकेश पांडे, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी, मनोज पांडे, आशुतोष मौर्य और पूजा पाल थे। एक विधायक महराजी प्रजापति अनुपस्थित रहीं। महराजी प्रजापति सपा नेता गायत्री प्रजापति की पत्नी हैं।
इससे पहले दिन में ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडे ने पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया। अपने इस्तीफे के बाद मनोज पांडे ने कहा कि वह बीजेपी को वोट देंगे। वोट के बाद वह डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ नजर आए। इसके अलावा 5 सपा विधायकों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। इनमें अभय सिंह, राकेश सिंह, राकेश पांडेय, विनोद चतुर्वेदी, मनोज पांडेय का नाम शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications