राजनाथ बोले-सबसे बड़ा दर्द कर्ज का होता है, सरकार बनते ही 6 महीनों के भीतर किसानों का कर्ज होगा माफ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान सभी राजनीतिक पार्टियों अपना पूरा जोर लगा रही है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सबसे बड़ा दर्द कर्ज को होता
Uttar Pradesh
oi-Sachin
By Sachin Yadav
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान सभी राजनीतिक पार्टियों अपना पूरा जोर लगा रही है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सबसे बड़ा दर्द कर्ज को होता है। उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनने के बाद 3-6 महीने भीतर यूपी के सभी किसानों का लोन माफ कर दिया जाएगा।
उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि कोई माई का लाल उंगली उठा के नहीं बोल सकता कि बीजेपी के मुख्यमंत्रियों के दामन पर दाग लगे हुए हैं। कोई यह नहीं सकता है कि बीजेपी के मुख्यमंत्रियों पर भ्रष्टाचार के दाग लगे हुए हैं।
राजनाथ सिंह ने कहा कि सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी की परिवारिक राजनीति पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस घर में 15-20 लोग सत्ता में बैठे हुए हों।, उनके क्षेत्र में विकास क्यों नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि बीजेपी की यूपी में सरकार आने के बाद ग्रेजुएशन तक की लड़कियों की पढ़ाई मुफ्त की जाएगी। लड़के नारेबाजी कर रहे तो उनकी पढ़ाई भी 12वीं तक मुफ्त की जाएगी।
राजनाथ सिंह ने कहा कि हम सभी नौजवानों को रोजगार नहीं दे सकते हैं, हम उनको ट्रेनिंग देंगे और कम दर पर दर्ज देंगे जिससे वो अपना का शुरु कर सकें।