FIR दर्ज होने के बाद राजा भैया की पत्नी ने X पर लिखा, '... बेनकाब करुंगी', फिर मचा घमासान
Raja Bhaiya wife: राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि भानवी सिंह की कंपनी के पूर्व निदेशक आशुतोष सिंह द्वारा धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का के दर्ज कराया गया है।
हजरतगंज थाने में भानवी सिंह के खिलाफ 120B, 419, 420, 467, 468, 469, 471 और 506 जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर एक बार फिर चर्चाओं की बाजार गर्म हो गई है।

कंपनी के निर्देशक आशुतोष सिंह द्वारा आरोप लगाया गया है कि भानवी सिंह द्वारा साजिश और दबाव के तहत उनको कंपनी के निदेशक पद से हटाया गया। हटाने के बाद भानवी सिंह ने अपनी बेटी को निदेशक बना दिया है। मामले में भानवी सिंह और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
यह मामला सामने आने के बाद शनिवार देर शाम राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा है कि 'वह पथ क्या, पथिक कुशलता क्या, जिस पथ पर बिखरे शूल न हो, नाविक की धैर्य परीक्षा क्या,यदि धाराएँ प्रतिकूल न हो।'
आगे उन्होंने लिखा है कि 'मुझे कोई डर नहीं , क्योंकि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। मुझे अपनी न्यायपालिका पर भरोसा है। लेकिन यहाँ लिखना इसलिए ज़रूरी है क्योंकि बहुत से लोगों के फ़ोन आ रहे हैं। लोग मेरा पक्ष जानना चाहते हैं। मुझे मीडिया से पता चला कि एक और एफ़आईआर मेरे ख़िलाफ़, उसी हज़रतगंज कोतवाली में जहां मेरे विरुद्ध साज़िश की पहली पटकथा एक आईओ के माध्यम से लिखी गई थी।
मैं यह ज़रूर जानने का प्रयास करूँगी कि आख़िर इस हज़रतगंज कोतवाली में ही मेरे ख़िलाफ़ फ़र्ज़ी एफ़आईआर क्यों हो रही है। कौन इसका सूत्रधार है। क्या यहाँ बैठा कोई व्यक्ति स्वयं पार्टी बन गया है। अचरज यह है कि सारे मामले की जानकारी मुझे मीडिया से ही मिलती है। अन्याय के विरुद्ध लड़ाई में जो एफ़आईआर मैंने की थी उसपर आजतक कोई सुनवाई नहीं। लेकिन मुझे तोड़ने और कमजोर करने के लिए साज़िश पर साज़िश।
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अगर संभव है तो एक बार पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच का जिम्मा किसी ऐसी एजेंसी को दे दीजिए जहां दूध का दूध और पानी का पानी हो जाये। मैं डीजीपी अप से भी अनुरोध करती हूँ कि कृपया हज़रतगंज कोतवाली में हो रही एफ़आईआर और मेरे प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर अन्यायपूर्ण और द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रहे अफ़सरों की भी जाँच करवायें। केवल दबाव में हो रही कार्रवाई बहुत ही अनुचित है। बाक़ी एफ़आईआर के हर झूठ को उचित माध्यम से विधिसम्मत तरीक़े से बेनक़ाब करूँगी।












Click it and Unblock the Notifications