राजा भैया अपनी पत्नी भानवी को देंगे तलाक, दिल्ली साकेत कोर्ट में लगाई अर्जी..सोमवार को होगी सुनवाई
प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपनी पत्नी भानवी को तलाक देंगे। इसके लिए राजा भैया ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसपर सोमवार 10 अप्रैल को सुनवाई होगी।

Raghuraj Pratap Singh: जनसत्ता दल के प्रमुख और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपनी पत्नी भानवी को तलाक देंगे। राजा भैया ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए दिल्ली साकेत कोर्ट में अर्जी लगा दी है। राजा भैया की अर्जी पर कल यानी सोमवार 10 अप्रैल को फैमिली कोर्ट में सुनवाई होगी। बता दें, राजा भैया और भानवी सिंह की शादी साल 1995 में हुई थी और भानवी बस्ती के राजघराने की रहने वाली हैं।
28 साल के वैवाहिक जीवन में राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच रिश्ते इतने तल्ख हो गए कि दोनों ने अपनी-अपनी राहें अलग करने का फैसला ले लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजा भैया ने भानवी सिंह से अलग होने के लिए दिल्ली स्थित साकेत फैमली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल कर दी है। इस अर्जी पर सोमवार 10 अप्रैल को सुनवाई होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि भानवी सिंह को भेजा गया तलाक का नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस नोटिस की hindi.oneindia.com पुष्टि नहीं करता है। खबर के मुताबिक, राजा भैया और उनकी भानवी सिंह के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। हाला ही में दोनों के बीच संपत्ति विवाद भी सामने आया था। इस मामले में भानवी सिंह ने राजा भैया के मौसेरे भाई अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसके अलावा भी राजा भैया और उनकी पत्नी के बीच कई अन्य तरह के विवाद भी सामने आए हैं।
Recommended Video
भदरी रियासत कुंडा के युवराज रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की शादी साल 1995 में बस्ती राजघराने की बेटी भानवी से हुई थी। इन्हें दो बेटे और दो बेटियां हुई। बेटे का नाम शिवराज सिंह और बृजराज सिंह है। जबकि, बेटियों का नामकरण राघवी और बृजेश्वरी के रूप में किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि करीब चार साल से दोनों के रिश्तों में काफी दरारें आ गई है। इन दिनों में छोटी छोटी बातों को लेकर इनके बीच कई बार बड़े झगड़े भी हुए हैं। स्थिति यहां तक आ गई कि बीते दो साल से दोनों अलग अलग रह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications