रेलवे ने शुरू की 'टिकट-टू-लाइफ' योजना, गरीब बच्चों को पढ़ाने का उठाया जिम्मा
मुरादाबाद। रेलवे ने गरीब बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा उठाया है। इतना ही नही रेलवे उन्हें स्वास्थ्य सेवा भी उपलब्ध करायेगा। इसके लिए रेलवे ने टिकट-टू-लाइफ योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे बच्चों को मुख्य धारा में लाना हैं जो गरीब और अनाथ हैं। उनकी पढ़ाई लिखाई और स्वास्थ्य का ध्यान भी इसी योजना को क्रियान्वित कर रखा जायेगा। इसके तहत गरीब बच्चों को खोजा जाएगा।

मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक अजय कुमार सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि ये योजना विश्व के और भी कई देशों में चल रही हैं। इस योजना के अंर्तगत ऐसे बच्चो को मुख्य धारा में लाना हैं जो गरीब और अनाथ हैं। उनकी पढ़ाई लिखाई और स्वास्थ्य का ध्यान भी इसी योजना को क्रियान्वित कर रखा जायेगा। बताया कि रेलवे को इसके लिए आर्थिक सहायता वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन स्काउटिंग मूवमेंट उपलब्ध कराएगा। उन्होंने ये भी बताया कि इस योजना के विषय मे जानकारी देने के लिए फिलीपींस से दो ऑब्जर्वर आये थे। रेलवे स्काउट एण्ड गाइड का बड़ा ग्रुप चलता हैं इसलिए नॉर्दन रेलवे को इसके लिए चुना गया हैं। बताया कि यह योजना केवल मुरादाबाद मंडल में नही, बल्कि पूरे देश में शुरू की जानी है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications