Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मेरी बहन वाराणसी से लड़ती तो मोदी 2-3 लाख वोट से हारते', रायबरेली की धन्यवाद रैली में बोले राहुल गांधी

Raebareli Rahul Gandhi Dhanyawad Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार रायबरेली में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने रायबरेली के लोगों का धन्यवाद दिया।

वहीं धन्यवाद यात्रा रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया। साथ ही यूपी में आए लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला। इसी के साथ राहुल गांधी ने दावा किया कि अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ती तो मोदी पक्का हारते।

Rahul Gandhi

वाराणसी को लेकर दिया बड़ा बयान

रायबरेली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने धन्यवाद यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि, "(भाजपा)अयोध्या की सीट हार गई। राम मंदिर बनाया, जिसकी प्राण-प्रतिष्ठा में एक गरीब आदमी आपने नहीं देखा होगा। जवाब अयोध्या की जनता ने भी दिया है। ना सिर्फ अयोध्या, वाराणसी में भी प्रधानमंत्री जान बचा कर निकले हैं। अगर मेरी बहन (प्रियंका गांधी) वाराणसी से लड़ गई होती तो आज हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री 2-3 लाख वोटों से वाराणसी का चुनाव हार जाते।"

पीएम मोदी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, "किशोरी लाल शर्मा को अमेठी में, मुझे रायबरेली में, उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन के सांसदों को आपने जिताया है। आपने पूरे देश की राजनीति बदल दी है। पहले पीएम नरेंद्र मोदी कह रहे थे कि मैं काम नहीं करता, भगवान मुझे ऑर्डर देते हैं। उनके कैसे भगवान हैं जो 24 घंटे अडानी और अंबानी की मदद करवाते हैं? आपने देश के प्रधानमंत्री को संदेश भेजा है कि अगर उन्होंने संविधान को छुआ तो देखना उनके साथ आप (जनता) क्या करते हैं।"

कांग्रेस-सपा कार्यकर्ताओं का दिया धन्यवाद

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में आगे कहा, "मैं अपने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं कि आपने इतनी मेहनत की और इसी के कारण कांग्रेस पार्टी की जीत हुई। कांग्रेस पार्टी रायबरेली, अमेठी, उत्तर प्रदेश और पूरे देश में एक होकर लड़ी। मैं समाजवादी पार्टी से कहना चाहता हूं कि उनके और हमारे कार्यकर्ता ने मिलकर लड़ाई लड़ी। पहली बार मैंने देखा कि INDIA गठबंधन के हर पार्टी के कार्यकर्ता एक साथ हैं, पहले गठबंधन होता था लेकिन शिकायते आती थी लेकिन इस बार सब एक होकर लड़े हैं। तमिलनाडू, राजस्थान, मणिपुर, तेलंगाना आदि सब एक हो गए। इसका कारण यह है कि सबको समझ आ गया कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।"

प्रियंका गांधी ने जताया आभार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने धन्यवाद यात्रा को संबोधित करते हुए कहा, "रायबरेली की जनता और मेरे परिवार के सदस्यों को सबसे बड़ा धन्यवाद, जिन्होंने मेरे बड़े भाई को वोट देकर इतने भारी बहुमत से जिताया। हम आपके आभारी हैं। जितनी श्रद्धा और निष्ठा आप लोगों ने हमें दिखाई है उससे दोगुनी श्रद्धा और निष्ठा के साथ हम सब आपके लिए अगले 5 सालों, हमेशा के लिए काम करेंगे।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+