यूपी में चल रहा पहले चरण का मतदान, राहुल गांधी बोले- देश को हर डर से आजाद करो, बाहर आओ वोट करो

नई दिल्ली, 10 फरवरी। उत्तर प्रदेश में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। पहले चरण के मतदान को लेकर अलग-अलग दलों के शीर्ष नेताओं ने लोगों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में बाहर निकलें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके लिखा, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!

Recommended Video

    UP Chunav 2022 Phase 1: यूपी की 58 seats पर First Phase के चुनाव के लिए Voting | वनइंडिया हिंदी
    rahul

    वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके लोगों से वोट अपील की है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा, देश को हर डर से आजाद करो, बाहर आओ, वोट करो। वहीं बसपा सुप्रीम मायावती ने ट्वीट करके लिखा, यूपी विधानसभा आमचुनाव के लिए पश्चिमी यूपी में 11 ज़िलों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में आज प्रथम चरण के मतदान में आप सभी का हार्दिक स्वागत। यह फैसले की घड़ी है कि यूपी में आने वाले पाँच वर्ष आपके लिए पहले की तरह ही दुख व लाचारी भरे होंगे या आप अपना उद्धार स्वंय करने योग्य बनेंगे।

    मायावती ने ट्वीट करके लिखा, बीएसपी सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति का मूवमेन्ट है जिसका लक्ष्य गरीबों, मजदूरों, किसानों, छोटे व्यापारियों व अन्य मेहनतकश समाज को लाचार व गुलाम जिन्दगी से मुक्ति दिलाकर उन्हें सत्ता में उचित भागीदार बनाना है, जो भाजपा, सपा व कांग्रेस आदि पार्टियों के बूते की बात नहीं। यूपी व केन्द्र की भाजपा सरकार खासकर गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई तथा गड्डों वाली सड़क, बिजली, सफाई आदि की ज्वलन्त समस्याओं के प्रति शुतुरमुर्ग की तरह मुँह छिपाए बैठे रहने का अपराध करने से लोगों के पास अब सरकार बदलने का ही एक मात्र विकल्प। बीएसपी बेहतर विकल्प। हमें मौका जरूर दें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+