राजा भैया तलाक मामला: पत्नी भानवी सिंह ने साकेत कोर्ट में दाखिल किया जवाब, कर दी ये बड़ी मांग

Raja Bhaiya Divorce Case: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी कुमारी सिंह से तलाक के मामले में नया मोड़ सामने आया है।

भानवी कुमारी सिंह ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में शुक्रवार को अपना जवाब दाखिल किया है। इस दौरान उन्होंने इस मामले को मध्यस्थता के लिए भेजने की मांग की है। अब इस मामले की सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी।

राजा भैया तलाक मामला: पत्नी भानवी ने दाखिल की अर्जी

राजा भैया ने अपनी पत्नी भानवी सिंह से 2002 में तलाक मांगा था। उन्होंने अपने पत्नी पर मानसिक उत्पीड़न और परिवार की छवि खराब करने का आरोप लगाया था। राजा भैया ने अपनी पत्नी से तलाक लेने के लिए साकेत कोर्ट में अर्जी लगाई थी। अब भानवी सिंह ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है। उन्होंने बड़ी मांग करते हुए तलाक के मामले को मध्यस्थता के लिए भेजने को कहा है।

बता दें कि अगर तलाक मंजूर हो जाता है राजा भैया और उनकी पत्नी के बीच 28 साल का रिश्ता खत्म हो जाएगा। राजा भैया ने 28 साल पहले भानवी सिंह से शादी की थी। राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह का सीधा संबंध बस्ती के राजघराने से हैं। उनके पिता रवि प्रताप सिंह बस्ती राजा के छोटे पुत्र हैं। कुंवर रवि प्रताप सिंह की चार बेटियां हैं, जिसमें भानवी सिंह उनकी तीसरे नंबर की बेटी है। भानवी सिंह का जन्म 10 जुलाई 1974 में हुआ था।

भानवी सिंह की शुरुआती पढ़ाई बस्ती में हुई है। भानवी सिंह की शादी साल 1995 में प्रतापगढ़ के राजपूत भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह के बेटे कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से हुई थी। राजघराने के पुरोहितों ने विधि विधान से भानवी और राजा भैया की शादी कराई थी।

शादी के बाद भानवी सिंह ने साल 1996 में दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। लेकिन, जुड़वा बेटियों में से एक की मौत हो गई। इसके बाद 1997 में भानवी सिंह ने एक बेटी को जन्म दिया। भानवी सिंह ने साल 2003 में फिर दो जुड़वा बेटे को जन्म दिया। इनका नाम शिवराज और बृजराज है तो वहीं, दोनों बेटियों का नाम राघवी और बृजेश्वरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+