रायबरेली: गश्त पर निकले कोतवाल ने की बच्चों की बेरहमी से पिटाई, VIDEO में देखें
रायबरेली। यूपी पुलिस अक्सर अपने अनोखे कारनामों की वजह से चर्चा में रहती है वो चाहे मजलूमों पर बे-फालतू अत्याचार करना हो या फिर भ्रष्टाचार में लिप्त होना। ऐसा ही एक मामला रायबरेली के लालगंज जिले से सामने आया है जहां लालगंज कोतवाल बिना किसी पूछताछ अथवा कार्रवाई के खुलेआम सजा देते दिखे। कोतवाल बच्चे की खुलेआम सड़क पर पिटाई कर अपने अधिकारियों के आदेशों की धज्जियां उड़ा दीं। बच्चे की पिटाई का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस के आलाधिकारी हरकत में आए और रात को ही एसपी ने कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया।

क्या है पूरा मामला
मामला रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र का है जहां एक पुलिसवाले ने दो बच्चे की जबरदस्त पिटाई कर दी। पुलिस द्वारा बच्चे की बर्बर पिटाई का किसी से वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो लगभग एक हफ्ते पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में कोतवाल दो नाबालिग बच्चों की डंडे से पिटाई करते दिख रहे है। वह यह भी चेतावनी दे रहे है कि पहला मामला है इसलिए छोड़ रहे हैं अगर दोबारा ऐसी हरकत करते मिले तो छोड़ेंगे नहीं। मामला रेलवे स्टेशन लालगंज परिसर का है। बताया गया है कि रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले कुछ नाबालिग बच्चे गली में ताश खेल रहे थे। कुछ लोगों का कहना था कि ताश की आड़ में बच्चे जुआ खेल रहे थे। इसी बीच गश्त पर निकले कोतवाल रवेंद्र सिंह की जीप यहां पहुंच गई और बच्चों को पकड़कर कोतवाल ने डंडे से पिटाई कर दी। इसका किसी ने वीडियो बना लिया। उसे कई दिन बाद ही सही लेकिन गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने लिया एक्शन
पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने बताया कि किसी भी सरकारी कर्मचारी हो या पुलिस का कर्मचारी हो उसे अपना काम कानून के तहत ही रहकर करना होगा और आम जनता के साथ अमानवीय व्यवहार नहीं कर सकती है। इसलिए मैने कोतवाल लालगंज को लाइन हाजिर कर दिया है।
ये भी पढ़ें- रेलवे फाटक पर खड़ी होकर रो रही थी महिला, किसी ने कारण पूछा तो कूद गई












Click it and Unblock the Notifications