राजधानी ट्रेन के नीचे आ गई भैंस, नाकाम कोशिशों के बाद ट्रेन के पहियों से काटी गई
शाहजहांपुर। दिल्ली से गुवाहाटी जा रही राजधानी एक्सप्रेस के नीचे भैंस आने से बड़ा हादसा टल गया। ड्राइवर की सूझबूझ से रन थ्रू ट्रेन को रोक लिया गया। भैंस ट्रेन के इंजन और जनरेटर के बीच बुरी तरह फंसी हुई थी। रेलवे कर्मचारी भैंस को निकालने की कोशिश तो कर रहे लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अब भैंस को ट्रेन के पहिये से काटकर निकाला गया। ट्रेन करीब दो घंटे से खड़ी रही और रेलवे के अधिकारी लाख कोशिशों के बाद भी भैंस को निकालने में असफल रहे।
ये भी पढ़ें- यूपी: 'बुलेट राजा' बने एसपी, पुलिसकर्मियों की मन की बात जानने के लिए किया भ्रमण

धीमी स्पीड के चलते बड़ा हादसा टला
दरअसल दिल्ली से गुवाहाटी जा रही राजधानी एक्सप्रेस कचहरी हाल्ट के पास पहुंची थी। तभी उससे एक भैंस टकरा गई। भैंस इंजन और जनरेटर के बीच पहिए मे फंस गई तभी लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन को रोक दिया गया और इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंचे रेलवे विभाग के अधिकारियों ने भैंस को निकालने की कोशिश करने लगे लेकिन भैंस निकालने मे कामयाब नहीं हो सके। जिसके बाद ट्रेन के पहिए से भैंस को काटने की कोशिश की जा रही है। रेलवे विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर ट्रेन की स्पीड ज्यादा होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

दो घंटे लेट हुई राजधानी
स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवसथी का कहना है कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि राजधानी एक्सप्रेस के नीचे भेंस फसं गई है। भैंस को निकालने की कोशिश की जा रही है। अगर ट्रेन की स्पीड ज्यादा होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इन सब के बाद राजधानी ट्रेन दो घंटे लेट हो गई थी।

बढ़ रहे हैं आवारा पशु
शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हर रोज रात के अंधेरे और दिन के उजाले में आवारा पशु की टक्कर से लोग घायल हो रहे हैं। अमूमन ये आवारा पशु रेलवे ट्रैक पर आ जाते हैं और चलती हुई ट्रेन का शिकार बन जाते हैं लेकिन आए दिन देखा गया है कि आवारा पशुओं ट्रेनों का शिकार बन रहे हैं।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications