यूपी: 'बुलेट राजा' बने एसपी, पुलिसकर्मियों की मन की बात जानने के लिए किया भ्रमण
फर्रुखाबाद। पुलिसकर्मियों की लगातार बढ़ रही आत्महत्या की घटनाओं को देखते हुए यूपी के फर्रुखाबाद में एसपी संतोष मिश्रा ने नया तरीका खोज निकाला। उन्होंने देर रात बुलेट से नगर भ्रमण किया और पुलिस कर्मियों के मन की बात भी सुनी। एसपी ने पुलिसकर्मियों को ठीक से कार्य करने के निर्देश भी दिए।

आधी रात को बुलेट से पहुंच गए एसपी
दरअसल शहर कोतवाली क्षेत्र के लाल दरवाजे पर एसपी संतोष मिश्रा देर रात दो बजे फोर्स के साथ आ गए। आधी रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से मन की बात सुनी और उनकी समस्या के बारे में पूछा साथ ही अवकाश समय पर मिलने के बारे में भी बात की। एसपी के इस रवैये से इलाके के लोगों में खुशी का मौहोल बना हुआ है।

लोगों से हाथ मिलाकर उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया
एसपी ने बुलेट से नेहरु रोड, चौक से रेलवे रोड होते हुए रेलवे स्टेशन पंहुचे। जहां उन्होंने मौके पर मौजूद यात्रियों से वार्ता की और संदिग्धों की तलाशी कराई। उन्होंने रात में मिले पुलिस कर्मियों से साफ कहा की कोई भी समस्या होती है तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं। साथ ही मौके पर मिले लोगों से हाथ मिलाकर उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया। फिर लाल दरवाजे बस अड्डे से एक युवक को पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में ले लिया।

महिलाओं को डायल 100 के विषय में जानकारी दी
एसपी के इस अनोखे कदम से पुलिस कर्मियों के साथ ही आम लोगों में भी एक सकारात्मक संदेश गया है। एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि रात में दो बजे नगर भ्रमण किया गया था। जिसमें रात में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों से भी बात की गई। उनकी समस्या को सुना गया और आम आदमी से भी बात कर उन्हें बताया गया की पुलिस उनके साथ 24 घंटे है। इसके साथ ही महिलाओं को डायल 100 के विषय में जानकारी दी गई। पुलिस का प्रयास है की जनता से सीधे जुड़े और उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो। इसका प्रयास किया जा रहा है। पुलिस कर्मियों को भी यह निर्देश हैं की वह जनता के बीच जाकर सीधे बात करें।
ये भी पढ़ें- विवेक तिवारी केस: आरोपी प्रशांत के समर्थन में 3 दिन की छुट्टी पर जाने की चल रही है 'गुप्त' प्लानिंग












Click it and Unblock the Notifications