Puja Special Train: पुणे-गाजीपुर सिटी स्पेशल ट्रेन इस तारीख से यात्रियों की राह बनाएगी आसान, देखें डिटेल

Pune-Ghazipur City weekly Special Train Latest News Uttar Pradesh: दशहरा, दीपावली एवं छठ त्यौहार के मद्देनजर रेलवे कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसी क्रम में 01431-01432 पुणे-गाजीपुर सिटी-पुणे द्वि-साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी भी चलाई जाएगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पुणे-गाजीपुर सिटी-पुणे द्वि-साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन पुणे से 26 सितम्बर से 28 नवम्बर, 2025
तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को तथा गाजीपुर सिटी से 28 सितम्बर से 30 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक रविवार एवं
वृहस्पतिवार को 19 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

indian railway

पूजा स्पेशल ट्रेन

  • 01431 पुणे-गाजीपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 26 सितम्बर से 28 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को पुणे से 06.40 बजे प्रस्थान कर दौंड कॉर्ड लाइन से 08.12 बजे, अहमदनगर से 09.32 बजे, मनमाड जं. से 13.15 बजे,
  • जलगांव जं. से 15.25 बजे, भुसावल से 16.00 बजे, खंडवा से 18.30 बजे, इटारसी से 20.45 बजे, भोपाल से 22.20 बजे, दूसरे दिन बीना से 00.25 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0 (झांसी) से 03.20 बजे, उरई से 04.52 बजे, गोविन्दपुरी से 07.25 बजे,
  • फतेहपुर से 08.32 बजे, सूबेदारगंज से 10.05 बजे, वाराणसी जं. से 14.50 बजे, जौनपुर से 17.15 बजे तथा औंड़िहार से 18.15 बजे छूटकर गाजीपुर सिटी 19.40 बजे पहुँचेगी।
  • वापसी यात्रा में, 01432 गाजीपुर सिटी-पुणे द्वि-साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 28 सितम्बर से 30 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक रविवार एवं वृहस्पतिवार को गाजीपुर सिटी से 22.40 बजे प्रस्थान कर औंड़िहार से 23.40 बजे, दूसरे दिन जौनपुर से 02.05 बजे,
  • वाराणसी जं. से 04.30 बजे, सूबेदारगंज से 08.15 बजे, फतेहपुर से 09.32 बजे, गोविन्दपुरी से 12.25 बजे, उरई से 14.17 बजे,
  • वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0 (झांसी) से 16.45 बजे, बीना से 20.30 बजे, भोपाल से 22.55 बजे, तीसरे दिन इटारसी से 01.00 बजे,
  • खंडवा से 03.48 बजे, भुसावल से 06.25 बजे, जलगांव जं. से 06.52 बजे, मनमाड जं. से 09.05 बजे, अहमदनगर से 12.00 बजे तथा दौंड कॉर्ड लाइन से 15.12 बजे छूटकर पुणे 16.20 बजे पहुँचेगी।
  • इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोचों सहित कुल 18 आधुनिक एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+