सहरसा - आनंद विहार टर्मिनस बिहार , यूपी सहित इन राज्यों के यात्रियों की राह बनाएगी आसान, देखें शेड्यूल

Puja Special Trains: रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसी क्रम सहरसा आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस भी त्योहारों के बाद वापस लौट रहे यात्रियों की राह आसान बनाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05511 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा वाया गोरखपुर पूजा विशेष गाड़ी का संचलन सहरसा से 02 नवम्बर, 2025 को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 03 नवम्बर, 2025 को निम्नवत किया जायेगा।

  • 05511 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल पूजा विशेष गाड़ी 02 नवम्बर, 2025 को सहरसा से 08.05 बजे प्रस्थान कर मानसी से 09.45 बजे, खगड़िया से 09.57 बजे, बेगूसराय से 10.42 बजे, बरौनी से 11.55 बजे, दलसिंह सराय से 12.22 बजे, समस्तीपुर से 13.05 बजे, मुजफ्फरपुर से 14.05 बजे, हाजीपुर से 15.05 बजे, सोनपुर से 15.17 बजे, छपरा से 16.55 बजे, सीवान से 17.55 बजे, देवरिया सदर से 18.52 बजे, गोरखपुर से 20.20 बजे, खलीलाबाद से 20.57 बजे, बस्ती से 21.22 बजे, गोंडा से 22.30 बजे, बाराबंकी से 23.52 बजे, दूसरे दिन बादशाहनगर से 00.40 बजे, ऐशबाग से 01.10 बजे, कानपुर सेंट्रल से 03.05 बजे, इटावा से 04.47 बजे, टूण्डला से 06.02 बजे, अलीगढ़ से 07.32 बजे तथा गाजियाबाद से 09.32 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 10.15 बजे पहुँचेगी।
train
  • वापसी यात्रा में, 05512 आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा पूजा विशेष गाड़ी 03 नवम्बर, 2025 को आनन्द विहार टर्मिनल से 12.00 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 12.45 बजे, अलीगढ़ से 14.45 बजे, टूण्डला से 16.02 बजे, इटावा से 17.32 बजे, कानपुर सेंट्रल से 20.05 बजे, ऐशबाग से 21.50 बजे, बादशाहनगर से 22.15 बजे, बाराबंकी से 22.57 बजे दूसरे दिन गोंडा से 00.15 बजे, बस्ती से 01.27 बजे, खलीलाबाद से 01.57 बजे, गोरखपुर से 03.05 बजे, देवरिया सदर से 04.07 बजे, सीवान से 05.05 बजे, छपरा से 06.20 बजे, सोनपुर से 08.30 बजे, हाजीपुर से 08.45 बजे, मुजफ्फरपुर से 10.40 बजे, समस्तीपुर से 11.45 बजे, दलसिंह सराय से 12.12 बजे, बरौनी से 13.30 बजे, बेगूसराय से 13.50 बजे, खगड़िया से 14.32 बजे तथा मानसी से 14.52 बजे छूटकर सहरसा 17.15 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+