लुधियाना-कटिहार पूजा स्पेशल ट्रेन 22 अक्टूबर से यात्रियों की राह बनाएगी आसान, देखें पूरा शेड्यूल
Puja Special Train: रेलवे ने त्योहारों पर यात्रियों को राहत देने के लिए खास पहल की है। कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में लुधियाना कटिहार स्पेशल ट्रेन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लुधियाना पूजा विशेष गाड़ी का संचलन 04658 - 04657 लुधियाना-कटिहार-लुधियाना पूजा विशेष गाड़ी का संचलन लुधियाना से 22 अक्टूबर को तथा कटिहार से 24 l अक्टूबर को किया जाएगा।
- 04658 लुधियाना-कटिहार पूजा विशेष गाड़ी 22 अक्टूबर,2025 को लुधियाना से 23.35 बजे प्रस्थान कर ढंडारी कलां से 23.55 बजे, दूसरे दिन अम्बाला कैण्ट से 01.45 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 02.20 बजे, सहारनपुर से 03.05 बजे, मुरादाबाद से 07.00 बजे, बरेली से 08.20 बजे, शाहजहाँपुर से 09.55 बजे, सीतापुर से 12.50 बजे, गोण्डा से 15.50 बजे, गोरखपुर से 18.50 बजे, छपरा से 22.10 बजे, सोनपुर से 23.40 बजे, हाजीपुर से 23.55 बजे, तीसरे दिन शाहपुर पटोरी से 00.50 बजे, बछवारा से 01.40 बजे, बरौनी से 02.50 बजे, बेगूसराय से 03.12 बजे, खगड़िया से 03.55 बजे, मानसी से 04.07 बजे तथा नवगछिया 05.20 बजे छूटकर कटिहार 07.30 बजे पहुँचेगी।

- वापसी यात्रा में 04657 कटिहार-लुधियाना पूजा विशेष गाड़ी 24 अक्टूबर,2025 को कटिहार से 10.00 बजे प्रस्थान कर नवगछिया से 10.47 बजे, मानसी से 12.15 बजे, खगड़िया से 12.27 बजे, बेगूसराय से 13.10 बजे, बरौनी से 13.50 बजे, बछवारा से 14.05 बजे, शाहपुर पटोरी से 14.37 बजे, हाजीपुर से 15.50 बजे, सोनपुर से 16.02 बजे, छपरा से 18.10 बजे, गोरखपुर से 21.40 बजे, दूसरे दिन गोण्डा से 00.35 बजे, सीतापुर से 05.20 बजे, शाहजहाँपुर से 07.15 बजे, बरेली से 08.10 बजे, मुरादाबाद से 10.10 बजे, सहारनपुर से 13.40 बजे, यमुना नगर जगाधरी से 14.20 बजे, अम्बाला कैण्ट से 15.20 बजे तथा ढंडारी कलां से 17.25 बजे छूटकर लुधियाना 18.00 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 07, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 एवं एस.एल.आर.इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 07, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 एवं एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 13कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications