CM योगी से मिलने के लिए लखनऊ की खाक छान रहा है एक 'टुच्चा'
इस बीच किसी ने 'टुच्चा' तुषार को सुझाव दिया कि ''आप उन पंडित जी से मिल लीजिए जिन्होंने योगी जी के सीएम हाऊस में गृह प्रवेश करवाया था।'' 'टुच्चा' तुषार उनसे मिलने सीएम आवास पहुंच गए।
लखनऊ। इन दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए एक 'टुच्चा' लखनऊ की गलियों की खाक छान रहा है। अरे...अरे... चौंकिए नहीं, हम किसी ऐसे वैसे 'टुच्चे' की नहीं बल्कि REDFM 93.5 के जाने-माने RJ 'टुच्चा' तुषार की बात कर रहे हैं। जी हां RJ 'टुच्चा' तुषार हर वो कोशिश कर रहे हैं जिससे वो एक बार योगी से मिल सकें। उन्होंने सोशल मीडिया #CM2CM नाम से मुहीम छेड़ रखा है, लेकिन अभी तक उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी है। तो आईए आपको बताते हैं कि सीएम से क्यों मिलना चाहते हैं 'टुच्चा' तुषार और क्या-क्या कर रहे हैं इसके लिए।

इंटरव्यू लेना चाहते हैं 'टुच्चा' तुषार
योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद से RJ 'टुच्चा' तुषार योगी से मिलकर उनका एक इंटरव्यू लेना चाहते हैं। #CM2CM नाम से इस अभियान का मतलब है कॉमन मैन टू चीफ मिनिस्टर। इस अभियान से 'टुच्चा' तुषार ये जानना चाहते हैं कि कोई आम आदमी सीएम से मिल सकता है या नहीं।
बाल काटने वाले ने भी नहीं की मदद
'टुच्चा' तुषार इस चक्कर में लगे ही थी कि किसी ने उन्हें बताया कि ''तुम जाकर उस नाई से मिल लो जिसने योगी जी के बाल काटे थे। वो मिलवा सकता है।'' तो 'टुच्चा' तुषार बिना समय गंवाए पहुंच गए उस नाई के पास। उससे अपनी भी बाल कटवाई, शेविंग करवाया लेकिन जो जवाब मिला वो ये था- 'वो मिलेंगें तो जरूर पर कैसे मिलेंगे, ये नहीं पता''।
पंडित जी से मिल लिए 'टुच्चा' तुषार
इस बीच किसी ने 'टुच्चा' तुषार को सुझाव दिया कि ''आप उन पंडित जी से मिल लीजिए जिन्होंने योगी जी के सीएम हाऊस में गृह प्रवेश करवाया था।'' 'टुच्चा' तुषार उनसे मिलने सीएम आवास पहुंच गए। लेकिन वहां उन्हें घुसने ही नहीं दिया गया।
फिर आया सफाई का आइडिया
'टुच्चा' तुषार को उनके ही एक सहयोगी ने सफाई का आइडिया दिया। उन्होंने 'टुच्चा' तुषार को बताया कि ''योगी जी का जोर है सफाई को लेकर तो सफाई शुरु करो शायद मिल जाएं।'' तुषार लग गए सफाई पर लेकिन फिर भी सफलता हाथ नहीं लगी।

गाय को खिलाया रोटी
फिर किसी ने कहा किसी ज्योतिष से जा कर मिलो वो बताएगें की कब मुलाकात होगी। फिर क्या था तुषार पंहुचे ज्योतिष के पास। ज्योतिष ने कहा की मुलाकात तो होगी तुम बस गाय की सेवा करो योगी जी को गाय पसंद है। तुषार ने गाय को गुड़ रोटी खिलाई फिर भी कुछ नहीं हुआ।
आज सौंपा है 'टुच्चा' तुषार ने ज्ञापन
आज 'टुच्चा' तुषार लखनऊ स्थित भाजपा के कार्यालय पहुंचे और वहां पार्टी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी से मुलाकात की। उन्होंने त्रिपाठी को योगी के इंटरव्यू लेने के संबंध में एक पत्र दिया। फिलहाल 'टुच्चा' तुषार को सांत्वना तो मिल गई है लेकिन कुछ कहा नहीं जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications