यूपी में सीएम कैंडिडेट के सवाल पर बोलीं प्रियंका- क्या आपको मेरे अलावा किसी और का चेहरा दिख रहा है?

लखनऊ, 21 जनवरी। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने महिला कार्ड चला है। लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे के साथ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी चुनाव मैदान में नजर आ रही हैं। अभी तक लोग ये जानना चाहते थे कि कांग्रेस का इस इस चुनाव में सीएम चेहरा कौन होगा? शुक्रवार को प्रेस कान्‍फ्रेंस में प्रियंका गांधी ने इसका खुलासा करते हुए कहा क्या आपको मेरे अलावा किसी और का चेहरा दिख रहा है?

priyanka

आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ये जवाब दिया। उन्‍होंने कहा आप उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी से किसी और का चेहरा देखते हैं? आप हर जगह मेरा चेहरा देख सकते हैं।

यूपी में महिलाओं और युवाओं को टॉरगेट कर रही कांग्रेस

403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए सात चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान होना है! वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। कांग्रेस पार्टी जो पिछले वर्षों में उत्तर प्रदेश में चंद सीटों पर सिमट कर रह गई है, इस चुनाव में युवाओं और महिलाओं को वो टारगेट कर रही है। यूपी में सबसे पहले कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत टिकट आरक्षित कर दिए हैं। प्रियंका गांधी ने यूपी में लंबे समय से कांग्रेस में नई जान फूंकने में जुटी हुई हैं। वो यूपी जैसे प्रदेश में कांग्रेस के अभियान की अगुवाई कर रही हैं, जहां कांग्रेस पार्टी 1989 से सत्ता से बाहर है।

कांग्रेस ने किया है ये दावा

इससे पहले प्रियंका और उनके भाई राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि केवल पार्टी ही राज्य में युवाओं को एक नया दृष्टिकोण दे सकती है। प्रियंका ने कहा कि राज्य में सबसे बड़ी समस्या भर्ती है और युवा निराश हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में उनकी पार्टी चाहती है कि विकास पर ध्यान दिया जाए, न कि जाति या सांप्रदायिकता पर आधारित नकारात्मक प्रचार पर।

जनमत सर्वेक्षण में कांग्रेस को मिल रही महज इतनी सीटें

बता दें कई जनमत सर्वेक्षणों ने विधानसभा चुनावों में सबसे पुरानी पार्टी की हार की भविष्यवाणी की है। ग्राउंड जीरो रिसर्च फॉर इंडिया टीवी के एक जनमत सर्वेक्षण के अनुसार, कांग्रेस पार्टी चुनाव में 2 से 5 सीटें जीतेगी।

2017 में कांग्रेस ने जीती थी महज 7 सीटें

2017 में हुए पिछले चुनाव में, भाजपा ने 403 विधानसभा सीटों में से 312 पर जीत हासिल करते हुए शानदार जीत दर्ज की थी। सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी ने 47 सीटें हासिल की थीं और कांग्रेस को सिर्फ सात सीटें मिली थीं।

दशकों से यूपी में नहीं बनी कांग्रेस की सरकार

उत्तर प्रदेश में 1967 तक कांग्रेस के मुख्यमंत्री थे, फिर 1969 से 1970 तक कांग्रेस सीएम रहे। राज्य ने राष्ट्रपति शासन की एक छोटी सी अवधि को छोड़कर 1975 तक कांग्रेस के ही सीएम रहे। कांग्रेस नेता एनडी तिवारी उत्तर प्रदेश के सीएम के रूप में सेवा करने वाले अंतिम कांग्रेस नेता थे। उन्होंने तीन बार पद संभाला - 1976 से 1977 तक, 1984 से 1985 और 1988 से 1989 तक। इसके बाद से कांग्रेस का एक भी मुख्यमंत्री ऐसा नहीं हुआ जिसने देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य यूपी पर शासन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+