UP में चुनावी तैयारियों को धार देंगी प्रिंयका गांधी, चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों पर होगा मंथन

लखनऊ, 9 सितम्बर: उत्तर प्रदेश में अपने खोए हुए वजूद को वापस लाने में जुटीं कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले उम्मीदवारों के चयन को लेकर सक्रिय हो गई है। कांग्रेस के सूत्रों की माने तो कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच गईं। वह शुक्रवार को चुनाव समिति के साथ बैठक कर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया और चुनाव प्रचार अभियान को लेकर मंथन करेंगी। इस बैठक में यूपी के सभी शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। सूत्रों का दावा है कि दो दिनों तक चलने वाली बैठक में प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर प्रचार का खाका तैयार किया जाएगा और 50 उम्मीदारों के नाम पर मुहर लग सकती है।

Recommended Video

    UP Assembly elections: Lucknow पहुंची Priyanka Gandhi, अहम बैठकों में लेंगी हिस्सा |वनइंडिया हिंदी
    प्रियंका गांधी

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए लखनऊ और रायबरेली का दौरा करेंगी। प्रियंका 9 सितंबर को लखनऊ पहुंच गईं। इसके बाद वह 10 और 11 सितंबर को सलाहकार समिति के साथ-साथ पार्टी की राज्य चुनाव समिति की भी बैठक करेंगी। पार्टी की सलाहकार समिति में पूर्व सांसदों और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और पूर्व विधायकों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हैं। राज्य चुनाव समिति में राज्य इकाई के प्रमुख अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधानमंडल जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हैं। पार्टी नेता आराधना मिश्रा, पूर्व सांसद जैसे सलमान खुर्शीद, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह सहित अन्य लोग भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

    कांग्रेस

    चुनाव समिति की बैठक में 50 नामों पर लग सकती मुहर
    प्रियंका गांधी की लखनऊ में दो दिवसीय बैठक के दौरान चुनाव समिति की बैठक होनी है। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक बैठक में यूपी से लगभग 50 ऐसे उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग सकती है जो यूपी या केंद्र में बड़े नेता के तौर पर जाने जाते हैं। बैठक में सीटिंग विधायकों के नामों पर भी मुहर लगने की संभावना जतायी जा रही है। जिन नामों को बैठक में मंजूरी मिल सकती है उनमें अजय राय, ललितेश पति त्रिपाठी, इमरान मसूद, पंकज मलिक, अजय कुमार सिंह लल्लू, आराधना मिश्रा समेत 50 नामों पर मंथन होगा और उन्हें टिकट की घोषणा से पहले ही अपनी अपनी विधानसभाओं में चुनावी तैयारियों में जुटने के संकेत दे दिए जाएंगे।

    लल्लू

    ग्राम पंचायत स्तर पर चल रहे अभियानों का फीडबैक लेंगी
    कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक उम्मीदवारों के चयन का कार्य चुनाव समिति के पास है।प्रियंका के दौरे के दौरान पार्टी के चुनाव प्रचार को अंतिम रूप देने के अलावा उम्मीदवारों के चयन के मापदंड भी बताए जाएंगे। प्रियंका के ग्राम पंचायत स्तर पर हाल ही में आयोजित अभियानों की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला पार्टी पदाधिकारियों से मिलने की उम्मीद है। इस बीच, प्रियंका को पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद द्वारा ब्रीफ किए जाने की उम्मीद है, जो राज्य के कई जिलों का दौरा कर रहे हैं और 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के चुनावी घोषणापत्र के लिए समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

    सलमान खुर्शीद

    घोषणापत्र में शामिल मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं सलमान खुर्शीद
    उल्लेखनीय है कि सलमान खुर्शीद पिछले दिनों गोरखपुर में थे, जहां उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के साथ रिक्शा चालकों, रेल कर्मचारियों, मजदूरों सहित अन्य लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं और चिंताओं के बारे में जाना। वह पार्टी द्वारा आयोजित कांग्रेस घोषणापत्र संवाद के हिस्से के रूप में अलीगढ़ में थे। लखनऊ में अपने दो दिवसीय प्रवास के बाद, प्रियंका अपनी मां सोनिया गांधी के लोकसभा क्षेत्र रायबरेली का दौरा करेंगी। उनके वहां के कुछ गांवों का दौरा करने की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+