प्रियंका गांधी ने दिया गोरखपुर चलो को नारा, 31 अक्टूबर को करेंगी 'प्रतिज्ञा यात्रा' को संबोधित
प्रियंका गांधी ने दिया गोरखपुर चलो को नारा, 31 अक्टूबर को करेंगी 'प्रतिज्ञा यात्रा' को संबोधित
लखनऊ, 26 अक्टूबर: 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने है। चुनावों में केवल चार से पांच महीने का समय शेष बचा है। ऐसे सत्ताधारी पार्टी बीजेपी समेत सभी राजनीति पार्टियों ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी है। तो वहीं, कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की घोषणाओं से दूसरी पार्टी में हलचल मची हुई है। दरअसल, प्रियंका गांधी 'प्रतिज्ञा यात्रा' वचन हम निभाएंगे पर निकली हुई। इस क्रम में वो 31 अक्टूबर को गोरखपुर पहुंचेंगी और रैली को संबोधित करेंगी।

प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं और लोगों को 'गोरखपुर चलो' को नारा भी दिया है। बता दें, प्रियंका गांधी की रैली गोरखपुर के चम्पा देवी पार्क में 31 अक्टूबर दिन रविवार को सुबह 10 बजे होंगी। इसकी जानकारी गोरखपुर चलो का पोस्ट जारी कर दी गई है। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में इस बार कांग्रेस अन्य राजनीतिक दलों से आगे निकलती दिख रही है और इसकी शुरुआत प्रियंका गांधी ने 19 अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में की। उन्होंने नारा दिया है, 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' आइए नजर डालते हैं कि कांग्रेस ने अबतक कौन-कौन सी प्रतिज्ञाएं की हैं।
दरअसल, 'प्रतिज्ञा रैली' की शुरूआत करने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा था कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देगी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सरकार किसानों का पूरा कर्जा माफ कर देगी। कांग्रेस की सरकार बनने पर लड़कियों को स्मार्टफोन और स्कूटी दी जाएगी। कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश के 20 लाख युवाओं को सरकारी रोजगार दिया जाएगा। कांग्रेस ने सरकार बनने पर सभी लोगों का बिजली बिल आधा माफ करने की प्रतिज्ञा की है।
इसके अलावा प्रियंका गांधी ने कोरोना काल के बकाए बिजली बिल को माफ करने की भी प्रतिज्ञा ली है। सरकार बनने पर कोरोना की वजह से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे परिवारों को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद। गेहूं और धान का न्यूमतम समर्थन मूल्य 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। किसानों से गन्ने को 400 रुपये प्रति क्विटंल की दर से खरीदा जाएगा। प्रियंका गांधी ने कहा है, 'कोई भी हो बीमारी मुफ्त होगा 10 लाख तक इलाज सरकारी।' यानि का प्रदेश में 10 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications