केंद्र पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- 'सरकार को इस पर जरूर विचार करना चाहिए'

लखनऊ, 22 फरवरी। उत्तर प्रदेश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं और चौथे चरण को लेकर चुनाव प्रचार तेज हो गया है। सत्तारूढ़ बीजेपी समेत सभी राजनीतिक पार्टियां लोगों के बीच जाकर वोट मांग रही हैं। इसी अभियान में कांग्रेस नेता प्रियका गांधी वाड्रा भी लगातार रैलियां कर रही हैं। मंगलवार को उन्होंने एक ट्वीट किया जो काफी वायरल हो रहा है। प्रियका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्हें बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने की सलाह दी है।

Priyanka Gandhi Vadra said The central government has stopped listening to the youth

प्रियका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमारी सरकार युवाओं की बातें सुनती थी। इस सरकार ने उनकी बात सुनना एकदम छोड़ दिया है। कोरोना की वजह से UPSC की तैयारी कर रहे युवाओं का बहुत नुकसान हुआ। Extra attempt देना संवेदनशीलता भी है और इन युवाओं का हक भी। सरकार को इस पर जरूर विचार करना चाहिए।' वहीं, यूपी में कांग्रेस के लिए राजनीतिक सूखा खत्म करने के अभियान में जुटीं राष्ट्रीय महासचिव प्रियका गांधी वाड्रा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बीजेपी की रैली से लौट रहे लोगों को अपनी पार्टी का घोषणा पत्र और ब्रेसलेट बांटती नजर आ रही हैं।

वीडियो हुआ वायरल
प्रियका गांधी वाड्रा का ये वीडियो कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, 'राजनीति में ऐसी तस्वीरें दुर्लभ हैं- भाजपा की रैली से लौट रहे लोगों ने प्रियका गांधी वाड्रा से घोषणा पत्र और 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की प्रचार सामग्री मांगी और साथ में सेल्फी ली। वीडियो से स्पष्ट है जनता को 'गर्मी' और 'चर्बी' निकालने वाले नहीं, 'भर्ती' निकालने वाले चाहिए।' वाकई में वीडियो हैरान करने वाला है, प्रियंका गांधी को देखते ही उनके साथ सेल्फी लेने वाले बीजेपी समर्थकों की लाइन लग गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+