नोएडा: प्रियंका गांधी ने घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट, विरोधियों पर बोला हमला

नोएडा, 31 जनवरी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नोएडा में डोर-टू-डोर कैंपेन किया और इस दौरान कई लोगों व संगठनों से बात की। प्रियंका गांधी ने अपने बयान में कहा, 'उन्होंने कहा, 'तीन दशक के बाद हम उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। जातिवाद और सांप्रदायिकतावाद फैलाने से सिर्फ राजनीतिक दलों का फायदा होता है। जनता का फायदा नहीं।'

Priyanka Gandhi Vadra holds door-to-door campaign in support of Pankhuri Pathak in Noida

गौरतलब है कि यूपी में 403 विधानसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान कराया जाएगा। 10 फरवरी को पहले फेज के लिए वोटिंग होगी। इसी क्रम में कांग्रेस के कई नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में चुनाव प्रचार में पसीना बहा रहे हैं। नोएडा पहुंची प्रियंका गाधी ने विरोधी दलों पर हमला बोलते हुए कहा, राजनीतिक दल सिर्फ घोषणा करते हैं कि जब वे सत्ता में आएंगे तो वे बड़ी संख्या में नौकरियां देंगे लेकिन यह कभी नहीं बताएंगे कि वे इसे कैसे करेंगे। हम विभिन्न रोजगारों के लिए एक जॉब कैलेंडर तैयार करेंगे और उन्हें (युवाओं) बताएंगे कि हम उन्हें नौकरी कैसे देंगे।

Recommended Video

    UP Election 2022: Priyanka Gandhi ने Door To Door जाकर Congress के लिए मांगा वोट | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: अमर जवान ज्योति की स्थापना पर सियासत,भाजपा बोली-कांग्रेस वही जिसने सेना के पराक्रम पर सवाल उठाए

    आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को नोएडा में पार्टी प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के समर्थन में घर-घर जाकर प्रचार किया। इस दौरान प्रियंका की एक झलक पाने के लिए सड़क पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खुद प्रियंका ने भी लोगों के घर जाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया और पार्टी के लिए वोट मांगे। इस दौरान यूपी में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में कांग्रेस की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने कहा, 'चुनावों के बाद राजनीतिक परिदृश्य के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।' इस बीच कोरोना वायरस संकट के बीच एहतियात के तौर पर चुनाव आयोग ने 11 फरवरी तक चुनावी रैलियों पर प्रतिबंध बढ़ा दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+