Atiq ahmad: प्रियंका गांधी बोलीं- राजनीतिक उद्देश्य के लिए कानून से खिलवाड़ लोकतंत्र के लिए सही नहीं

यूपी में कांग्रेस की प्रभारी और वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने अतीक की हत्या के बाद अपना बयान दिया है। प्रियंका ने कहा है कि राजनीतिक उद्देश्य के लिए इस तरह के कदम लोकतंत्र के लिए सही नहीं हैं।

प्रियंका गांधी

Atiq ahmad: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को हुई अतीक अहमद की हत्या के बाद रविवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसको लेकर एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा कि अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए, लेकिन यह देश के कानून के अनुसार होना चाहिए और किसी भी राजनीतिक उद्देश्य के लिए कानून के शासन के साथ खेलना लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की उत्तर प्रदेश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

अतीक और उसके भाई की प्रयागरज में हुई हत्या

अहमद (60) और उसके भाई अशरफ को तीन लोगों ने शनिवार की रात मीडिया से बातचीत के दौरान गोली मार दी थी, जब पुलिस कर्मी उन्हें प्रयागराज के एक मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए ले जा रहे थे। प्रियंका गांधी ने बिना किसी का नाम लिए हिंदी में एक ट्वीट में कहा कि देश का कानून संविधान में लिखा है और यह कानून सर्वोपरि है।

देश के कानून के अनुसार मिले सजा

कांग्रेस महासचिव ने कहा, "अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए, लेकिन यह देश के कानून के अनुसार होनी चाहिए। किसी भी राजनीतिक उद्देश्य के लिए कानून के शासन और न्यायिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ या उल्लंघन करना हमारे लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।"

देश में न्याय व्यवस्था सर्वोच्च होनी चाहिए

प्रियंका गांधी ने कहा, "जो कोई भी ऐसा करता है या ऐसे कृत्य में लिप्त लोगों को संरक्षण देता है उसे भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उस व्यक्ति पर कानून को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।" उन्होंने कहा कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि देश में न्याय व्यवस्था और कानून का शासन सर्वोच्च हो। लगने की खबर है घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए लोकल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

डीजीपी-प्रमुख सचिव गृह पहुंचे प्रयागराज

उमेश पाल के घर सुरक्षा बढ़ाई गई पूरे उत्तरप्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के सभी शहरों में कानून व्यवस्था पर नजर रखने के लिए पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं। उमेश पाल के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रकरण की समीक्षा के बाद DGP और गृह सचिव को प्रयागराज पहुंच गए हैं। इस बीच पुराने लखनऊ के हुसैनाबाद में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला है और यूपी के सभी दलों के कार्यालय पर पुलिस की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+