कांग्रेस की पहली सूची में दिखा महिला और युवा जोश का कॉकटेल, अब दूसरे दलों पर बढे़गा दबाव

लखनऊ / नई दिल्ली, 13 जनवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की पहली सूची में प्रिंयका गांधी ने अपने दावे के मुताबिक ही महिलाओं को तरजीह दी है और 125 सीटों की सूची में 50 महिलाएं शामिल हैं। यानी आधी आबादी को चालीस फीसदी टिकट देने का पहला पड़ाव कांग्रेस और प्रियंका ने पार कर लिया है। अब इसके बाद विपक्ष पर भी इस बात का दबाव रहेगा कि वह महिलाओं को किस आधार पर और कितनी संख्या में टिकट देता है। वहीं बीजेपी को लगातार झटके पर झटका ही लग रहा है। गुरुवार को भी बीजेपी के विधायक मुकेश वर्मा ने अपना इस्तीफा दे दिया।

प्रियंका गांधी

कांग्रेस ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 125 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की, जिसमें 50 महिलाएं शामिल हैं। उम्मीदवारों में उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मां आशा सिंह और सोनभद्र के उंभा गांव में जमीन को लेकर गोंड आदिवासियों की कानूनी लड़ाई का नेतृत्व करने वाले रामराज गोंड थे।

गोंड सोनभद्र जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। अन्य उम्मीदवारों में आशा कार्यकर्ता पूनम पांडे शामिल हैं, जिन्हें पिछले साल नवंबर में शाहजहांपुर में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की कोशिश के दौरान पुलिस ने कथित रूप से पीटा था, और कांग्रेस नेता सदफ जफर, जो NRC का विरोध करने के मामले में जेल में थे। कुल 125 उम्मीदवारों में से 40 फीसदी महिलाएं और 40 फीसदी युवा हैं।

सरकार के खिलाफ अत्याचार सहने वाली महिलाओं को टिकट का दावा

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इनमें 50 महिलाओं के नाम हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिस्ट का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ये वे महिलाएं हैं, जिन्होंने किसी न किसी तरह से योगी शासन के दौरान अत्याचार सहा है। 125 उम्मीदवारों में से, 40% महिलाएं हैं और 40% युवा हैं।

कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी विधानसभा का टिकट दिया है। शाहजहांपुर से आशा कार्यकर्ता पूनम पांडे को मैदान में उतारा है। इसके अलावा फर्रूखाबाद से सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को टिकट दिया गया है। प्रियंका पहले ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा दे चुकी हैं।

बीजेपी

UP में BJP विधायक मुकेश वर्मा का इस्तीफा
वहीं दूसरी ओर चुनाव से पहले भाजपा को एक के बाद झटके लग रहे हैं। यूपी के शिकोहाबाद से विधायक मुकेश वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। बीते 3 दिन में 8 विधायक पार्टी का साथ छोड़ चुके हैं। मुकेश वर्मा ने भी अपने इस्तीफे में दारा सिंह और स्वामी प्रसाद मौर्य की तरह पार्टी पर दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को नजर अंदाज करने का आरोप लगाया है।

दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ, अमित शाह, अनुराग ठाकुर और स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में जुड़ेगें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक में CM योगी के अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने पर मोहर लग सकती है, इसके अलावा 300 उम्मीदवारों के नाम भी तय किए जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+