Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गैंगरेप-मर्डर की घटनाओं पर प्रियंका गांधी ने किया योगी सरकार पर हमला, कहा- महिलाओं की सुरक्षा में फेल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गैंगरेप-मर्डर की घटनाओं और महिला सुरक्षा की समस्या को लेकर सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था का डर खत्म हो गया है और सरकार गैंगरेप व मर्डर की घटनाओं को रोकने में असफल साबित हुई है।

Priyanka Gandhi attacked on Yogi govt on rising crime

Recommended Video

    Rahul Gandhi का Yogi govt पर हमला, कहा- Uttar Pradesh में जंगल राज | वनइंडिया हिंदी

    फेसबुक पोस्ट में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि बुलंदशहर, हापुड़, लखीमपुर खीरी और अब गोरखपुर ...इन सभी घटनाओं से साबित होता है कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह असफल है। अपराधियों के मन में कानून-व्यवस्था का डर खत्म हो गया है जिसका परिणाम है कि महिलाओं के खिलाफ खौफनाक घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। पुलिस और प्रशासन महिलाओं को न तो सुरक्षा प्रदान कर पा रही है और न ही कोई कार्रवाई ही कर पा रही है। प्रदेश की सरकार को कानून-व्यवस्था की समीक्षा करनी चाहिए और और महिलाओं की सुरक्षा के लिए गंभीरता से कदम उठाना चाहिए।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भी साधा निशाना
    रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने लखीमपुर खीरी में नाबालिग लड़की से गैंगरेप और मर्डर की दिल दहला देने वाली घटना को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध को कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में मुद्दा बनाएगी। प्रदेश में जंगलराज चल रहा है।

    यूपी में अगस्त में हुई गैंगरेप-मर्डर की घटनाएं
    हापुड़ में अगस्त के पहले सप्ताह में छह साल की बच्ची की किडनैपिंग और दरिंदगी की घटना हुई जो सुर्खियों में आई तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दलपत सिंह को गिरफ्तार किया। इसके बाद लखीमपुर खीरी में गन्ने के खेत में बच्ची की आंख फोड़ी हुई लाश मिली। इस गैंगरेप-मर्डर केस में भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोरखपुर में 14 साल की किशोरी से गैंगरेप की घटना हुई जिसमें उसके शरीर को सिगरेट से दागा गया था। पुलिस ने इस घटना में भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+