अयोध्‍या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए रामलला के दर्शन, सरयू आरती में हुईं शामिल

अयोध्‍या में बने भव्‍य राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने बुधवार को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची। रामलला के दर्शन करने के बाद राष्‍ट्रपति मुर्मू ने शाम को संध्या आरती में भी शामिल हुईं।

रामलला की मूर्ति के सामने पहुंचकर राष्‍ट्रपति मुर्मू ने विधिवत पूजा अर्चना की इसके साथ ही भगवान राम की आरती की। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्‍या के प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी मंदिर में जाकर बजरंगबली के दर्शन किए।

president draupadi murmu

द्रौपदी मुर्मू पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए। इस मौके पर मंदिर के पुजारी राजू दास ने राष्‍ट्रपति मुर्मू को चांदी की गदा और चांदी के राम दबरबार और गऊ माता का प्रतिरूप भेंट किया।

हनुमानगढ़ी का दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति सरयू घाट के आरती स्थल पर पहुंचीं। जहां उन्होंने महाआरती में भाग लिया। सरयू तट पर जब द्रौपदी मुर्मू भ्रमण के लिए पहुंची तब वेद मंत्रों की गूंज रहे थे। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और यूपी सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+