पैगंबर विवाद: बच्चों को आगे कर पुलिस पर करवाया गया पथराव, प्रयागराज SSP अजय कुमार ने कहा

प्रयागराज, 11 जून: भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद पूरे देश में गुस्सा है। शुक्रवार 10 जून को जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में भी जमकर बवाल हुआ था। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल पुलिस और प्रशासन पर पथराव करने के लिए किया था। तो वहीं, अब प्रयागराज पुलिस ने इस हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद अहमद उर्फ पंप को लिया हिरासत में ले लिया है।

Prayagraj SSP Ajay Kumar says anti social-elements used minor kids to hurl stones at police & administration

एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया, 'असामाजिक तत्वों ने पुलिस और प्रशासन पर पथराव करने के लिए नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल किया। 29 अहम धाराओं के तहत केस दर्ज गैंगस्टर एक्ट और एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं, एसएसपी बताया कि जावेद अहमद उर्फ पंप को लिया हिरासत में ले लिया है। वह पूरे हिंसा का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। उसके मोबाइल में कई अहम सुबूत मिले।

एसएसपी ने बताया कि जावेद की बेटी जेएनयू में पढ़ती है और सीएए एनआरसी प्रदर्शन के दौरान भी इस लड़की ने भाषण दिया था। इसकी भी जांच चल रही है। आगर जरूरत पड़ी तो हम दिल्ली पुलिस से संपर्क कर अपनी एक टीम दिल्ली भेजेंगे। इतना ही नहीं, जावेद के अलावा कई और मास्टर माइंड हो सकते हैं, उनके बारे में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हुई इस हिंसक घटना में असामाजिक तत्वों ने नाबालिग बच्चों को आगे कर पुलिस व प्रशासन पर पथराव करवाया था। 29 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

70 अभियुक्त और 5000 से ज्यादा अज्ञात को नामजद हैं। इनकी पहचान वीडियो के आधार पर की जा रही है। अब तक 68 लोग हिरासत में लिए गए हैं। इनपर गैंगस्टर एक्ट और एनएसए के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के कुछ नेताओं पर भी शक है। उनकी भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है। एसएसपी का कहना है कि हिंसा में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई होगी।

बता दें कि शुक्रवार 10 जून को जुमे की नमाज के बाद अटाला में जुटी हजारों की भीड़ ने जमकर उपद्रव किया। पुलिस पर पथराव के साथ ही बमबाजी व आगजनी की। पुलिस प्रशासन की दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़ की, पीएसी की गाड़ी समेत आठ वाहन फूंक दिए। हमले में आईजी समेत 18 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिस व आरएएफ ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू किया, तब जाकर तीन घंटे बाद बवाल शांत हुआ। इस दौरान खुल्दाबाद का अटाला इलाका तीन घंटे तक सुलगता रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+