Prateek Yadav Death: मरते दम तक प्रतीक यादव के दिल में चुभती रही ये बात, मिला तकलीफ का सबसे बड़ा सबूत!
Prateek Yadav Instagram Post Viral: समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव अब हमारे बीच नहीं रहे। बुधवार सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल में मात्र 38 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रतीक के अचानक चले जाने से न केवल यादव परिवार, बल्कि पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।
इस दुखद खबर के बीच उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर 'पिन' (Pin) की गई एक पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रही है, जो उनके दिल में छिपे किसी गहरे दर्द की गवाही दे रही है। आइए जानतें हैं उस वायरल पोस्ट के पीछे की पूरी कहानी क्या है?

प्रतीक यादव इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव थे, लेकिन उन्होंने एक खास संदेश को अपनी प्रोफाइल के टॉप पर पिन कर रखा था। इस पोस्ट में लिखा था- 'May Life Treat You the Way you treat animals' (जिंदगी आपके साथ वैसा ही व्यवहार करे जैसा आप जानवरों के साथ करते हैं)। जानवरों के प्रति गहरा लगाव रखने वाले प्रतीक की इस पोस्ट पर अब लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कई लोग इसे उनकी साफगोई से जोड़ रहे हैं, तो कुछ इसे उनके जीवन के आखिरी दिनों में मिले किसी मानसिक तनाव का संकेत मान रहे हैं।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई थीं सांसें
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह जब प्रतीक की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल लेकर भागे। सुबह करीब 6:15 बजे उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें 'मृत घोषित' कर दिया। प्रतीक यादव, मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए इसे अत्यंत हृदयविदारक बताया है।
राजनीति से दूरी, फिटनेस से था गहरा लगाव
देश के सबसे बड़े राजनीतिक कुनबे से होने के बावजूद प्रतीक यादव ने खुद को हमेशा चुनावी राजनीति से दूर रखा। उन्होंने अपना पूरा ध्यान बिजनेस और फिटनेस पर केंद्रित किया। लखनऊ में वह एक जिम भी चलाते थे और रियल एस्टेट सेक्टर में भी सक्रिय थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव राजनीति में काफी सक्रिय हैं, जिन्होंने 2022 में भाजपा का दामन थामा था और वर्तमान में वह राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
प्रतीक यादव की अचानक हुई मौत की सटीक वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। फिलहाल उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि 38 साल के फिट नजर आने वाले प्रतीक की मौत के पीछे की असली वजह क्या थी। समाजवादी पार्टी ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
Prateek Yadav Death Timeline: रात से लेकर पोस्टमार्टम तक, जानें कब क्या हुआ?
मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का असमय निधन पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक सदमे की तरह है। रिपोर्ट्स के अनुसार, किचन में बेहोश मिलने से लेकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया तक की पूरी टाइमलाइन इस प्रकार है:
- रात 11:00 - 12:00 बजे (मंगलवार रात): प्रतीक यादव की तबीयत पहली बार खराब हुई। जिम से जुड़े सर्वेश पांडेय के मुताबिक, उन्हें पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ सुधार होने पर वे घर वापस आ गए थे।
- सुबह 04:55 बजे: घर से अस्पताल को आपातकालीन (Emergency) कॉल की गई क्योंकि उनकी स्थिति दोबारा बिगड़ गई थी।
- सुबह 05:55 - 06:00 बजे: अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट प्रतीक को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। उन्हें घर के रसोईघर (किचन) में बेहोश अवस्था में पाया गया था।
- सुबह 07:00 - 07:30 बजे: सिविल अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
- सुबह 08:00 बजे: प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए KGMU (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) मोर्चरी में स्थानांतरित किया गया।
- सुबह 08:30 बजे: मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) की देखरेख में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई। डॉ. मौसमी सिंह सहित 3-4 डॉक्टरों की टीम ने यह प्रक्रिया शुरू की, जिसकी पूरी वीडियोग्राफी कराई गई और इससे पहले चेस्ट X-ray भी लिया गया।
- सुबह 11:00 बजे: करीब दो घंटे तक चली विस्तृत पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी हुई। डॉक्टरों ने जांच के लिए जरूरी सैंपल सुरक्षित रखे।
- सुबह 11:15 बजे: कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार हेतु परिवार (अमन बिष्ट) को सौंप दिया गया।
















Click it and Unblock the Notifications