प्रतापगढ़: महिला का पर्स छीनकर भाग रहे बदमाशों को भीड़ ने जमकर पीटा, देखें VIDEO

प्रतापगढ़। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में महिला से छिनैती करके भाग रहे बदमाशों को भीड़ ने पकड़कर जमकर पीटा। नाराज लोगों ने बदमाशों की बाइक भी तोड़ डाली और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। घटना नगर कोतवाली के सागर पेट्रोल पंप के पास की है।

pratapgarh people beaten 3 robbers and hended over them to police

प्रतापगढ़ में अपराध का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा। ताजा मामला मीरभवन चौराहे पर स्थित सागर पेट्रोल पंप के पास का है जहां ई-रिक्शे पर बैठी महिला का पर्स छीन कर तीन बाइक सवार बदमाश भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा किया जिससे घबराए बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद लोगों ने तीनों चोरों को दबोच लिया और बदमाशों पर भीड़ टूट पड़ी और जमकर धुनाई की।

हालांकि बदमाश गिरने पहले से भी घायल हो गए थे लेकिन आक्रोशित भीड़ ने हाथ साफ करने में कोई कसर नही छोड़ी। जब इतने से भी जी नही भरा तो बदमाशों की बाइक पर भी हमला बोल दिया और बाइक को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया।

लालगंज कोतवाली इलाके के चंदापुर की रहने वाली रुखसाना बानो को उसका पर्स सही सलामत लोगों की जागरूकता के चलते वापस मिल गया। वही पर्स छीन कर भाग रहे दीपक सिंह, रणजीत चौधरी और वसीम अहमद पर पीड़िता की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है और तीनों सलाखों के पीछे भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+