यूपी: सीएम और सांसद को खुश करने घुटनों पर बैठ गए DM, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

गोंडा। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले में कलेक्टर प्रभांशु श्रीवास्तव उस वक्त अपना मखौल उड़वा बैठे जब मुख्यमंत्री और सांसद उनके यहां जा पहुंचे। मुख्यमंत्री के स्वागत और शिष्टाचार की खातिर प्रभांशु श्रीवास्तव घुटनों पर ही बैठ गए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडिया आ गया। वीडियो को देखकर लोग चटकारे ले रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का यहां तक कहना है कि यूपी में अफसरशाही अब घुटनों पर आ गई है।

prabhanshu shrivastav, dm of gonda, cm yogi adityanath, Yogi Adityanath, uttar pradesh government, योगी आदित्यनाथ, DM Gonda, poltics

दरअसल, बहराइच जिले के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोंडा पहुंचे। जहां योगी के सामने गोंडा कलेक्टर घुटनों पर बैठे नजर आए। लोग इस पर यह कहते हुए निशाना साध रहे हैं कि यूपी में अब अफसर मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं, उन्हें पद और प्रतिष्ठा की गरिमा का भी ध्यान नहीं रहता। लोग कह रहे हैं कि सीएम को खुश करने के चक्कर में डीएम ने ऐसा किया है।

prabhanshu shrivastav, dm of gonda, cm yogi adityanath, Yogi Adityanath, uttar pradesh government, योगी आदित्यनाथ, DM Gonda, poltics

बता दें कि गुरुवार को ही योगी आदित्यनाथ के दौरे के समय बहराइच की डीएम माला श्रीवास्तव भी कुछ ऐसा कर गईं थीं, जिससे लोगों ने ट्रोल किया। वे सीएम की विजिट के दौरान जिले को हर मामले में पास कराने के लिए एथलीट की तरह से दौड़ लगा रही थीं। वे मुख्यमंत्री से ए ग्रेड पाने को लालयित थीं। वह प्रोटोकाल में दौड़ती भागती नजर आई। मुख्यमंत्री जिले में कानून व्यवस्था व विकास की योजनाओं की समीक्षा करने के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट पहुंचे थे जहां पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर जिले में हो रहे विकास कार्यों, कानून व्यवस्था व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+