राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में सभी अमीर लोग थे, लेकिन एक भी गरीब, किसान या मजदूर नजर नहीं दिखा- राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा यूपी में प्रवेश कर चुकी है। राहुल गांधी की यात्रा नौबतपुर बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में प्रवेश की। इस दौरान राहुल गांधी लाल रंग की जीप में सवार नजर आए।

उसके बाद वे चंदौली के नेशनल इंटर कालेज मैदान में पहुंचे। मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने जनसभा काे संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देश के अमीर लोगों को बुलाया गया।

poor-farmers-laborers-were-not-seen-in-pran-pratistha-rahul-gandhi-politics

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अरबपतियों के लिए कालीन बिछाया गया। गरीबों, मजदूरों और किसानों के लिए कुछ नहीं था। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में केवल अमीरों को ही आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में देश के राष्ट्रपति दिखीं।

हमने मोहब्बत की दुकान खोली
राहुल गांधी ने कहा कि चंदौली आने का हमारा एकमात्र उद्देश्य है मोहब्बत की दुकान खोलना। हमने कश्मीर से कन्याकुमारी तक मोहब्बत की दुकान खोली। उन्होंने कहा कि गरीबो‚ किसानों‚ मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है।

अरबपतियों का काम हो रहा है, किसानों की जमीनें जबरन छीनी जा रही हैं। बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती जा रही है और सच दिखाने वाला कोई नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि टीवी पर किसी गरीब की परेशानी नहीं दिखेगी, बल्कि ऐश्वर्या राय डांस करती हुई और अभिताभ बच्चन बल्ले-बल्ले करते नजर आएंगे।

चंदौली में जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुगलसराय से होते ही शनिवार को वाराणसी पहुंचेगी। वाराणसी से होते हुए यह यात्रा भदोही‚ प्रयागराज अमेठी‚ रायबरेली होते हुए लखनऊ आदि अन्य जनपदों में जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+