यूपी में आसानी से सत्ता पा लेंगे सीएम योगी, 230-249 सीटें जीतने का अनुमान: सर्वे
नई दिल्ली, 03 जनवरी: इस साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ये चुनाव बीजेपी के काफी अहम माने जा रहे हैं। चुनावों से पहले कई चैनलों द्वारा सर्वे किए जा रहे हैं। हाल में टाइम्स नाउ नवभारत द्वारा किए गए सर्वे में सामने आया है कि, बीजेपी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव आराम से जीत सकती है। अगर बीजेपी यूपी में चुनाव जीतती है तो योगी आदित्यनाथ 1985 के बाद से लगातार दो बार मुख्यमंत्री बनने वाले सीएम होंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत के सर्वेक्षण में अनुमान लगाया गया है कि इस विधानसभा चुनाव में 403 सदस्यीय वाले सदन में भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन के 230-249 सीटों के जीतने की संभावना है। सर्वे के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन के 137 और 152 सीटें जीतने का अनुमान है, जबकि बसपा और कांग्रेस को व्यावहारिक रूप से दौड़ से बाहर देखा जा रहा है। बसपा को 9-14 सीटें जीतने का अनुमान है, जो तीन दशकों में सबसे कम है, और कांग्रेस के 2017 की तरह दोहरे अंक में सीटें नहीं ला पाएगी।
अगर वोट शेयर की बात करें तो इस चुनाव में भाजपा को 38.6% वोट शेयर मिल सकता है, लेकिन यह 2017 की तुलना में लगभग तीन प्रतिशत कम है, जबकि सपा गठबंधन को 34.4% वोट शेयर मिलने का अनुमान है। जिसमें पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में बहुत बड़ा सुधार होगा। ऐसा लगता है कि दोनों प्रमुख पार्टियां बसपा के वोट बैंक से सेंध लगा लगाने में कामयाब होंगी। बसपा का 2017 में वोट शेयर 14.1 फीसदी रहा था।
सर्वे में लोगों ने योगी के शासन के दौरान लॉ एंड ऑर्डर में काफी सुधार की बात कही है। जिसमे योगी के पक्ष में अहम बिंदु माना जा रहा है। इसके अलावा मथुरा और काशी के मुद्दे चुनाव में बीजेपी को फायदा पहुंचा सकते हैं। दूसरी तरफ, लखीमपुर खीरी की घटना और कोविड की दूसरी लहर ने भाजपा सरकार की छवि को धूमिल किया है। ओपिनियन पोल 16 से 30 दिसंबर के बीच किया गया था, जिसका सैंपल साइज 21,480 था।












Click it and Unblock the Notifications