यूपी में इन पुलिसकर्मियों को किया जाएगा जबरन रिटायर, शुरू हुई स्क्रीनिंग की कार्रवाई
यूपी में इन पुलिसकर्मियों को किया जाएगा जबरन रिटायर, शुरू हुई स्क्रीनिंग की कार्रवाई
लखनऊ, 13 मार्च: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव सपन्न हो गए है और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) स्पष्ट बहुमत के साथ यूपी में सरकार बनाने जा रही है। सत्ता में वापसी के साथ ही योगी सरकार की कार्रवाई शुरू हो गई है। इसी कड़ी में दागी और 50 साल की उम्र पार कर चुके पुलिसकर्मियों को जबरन रिटायर किया जाएगा। इसके लिए स्क्रीनिंग की कार्रवाई शुरू हो गई और आगामी 20 मार्च तक मुख्यालय में रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस विभाग ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों और पुलिस आयुक्तों को पत्र लिखकर 50 साल या इससे अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों की स्क्रीनिंग कराने को कहा था और 30 नवंबर 2021 तक रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन अभी तक सभी पुलिसकर्मियों की यह रिपोर्ट मुख्यालय में जमा नहीं की गई है। इसे लेकर मुख्यालय ने एक नोटिस जारी किया है और 20 मार्च 2022 तक हर हाल में रिपोर्ट मांगी है।
स्क्रीनिंग रिपोर्ट के आधार पर दागी, भ्रष्ट और बैड वर्क एंड कंडक्ट वाले पुलिसकर्मियों को जबरन रिटायर किया जाएगा। यह लिस्ट तैयार करने वाले अफसरों को रिमाइंडर भेजा गया है और जब यह काम करने केंद्र तेज दिए गए हैं। 50 पार पुलिसकर्मियों की स्क्रीनिंग में उनकी एसीआर यानि एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हर साल स्थापना विभाग यह कवायद करता है।
एसीआर में कर्मचारियों के कार्य का मूल्यांकन, उनका चरित्र, व्यवहार, कार्य क्षमता और योग्यता की जानकारी दी गई होती है। स्क्रीनिंग कमेटी सभी कर्मचारियों की एसीआर देखती है। उसके आधार पर निर्णय लिया जाता है। आपको बता दें, पिछले कुछ सालों में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार ने कई आईएएस अफसरों सहित सैकड़ों पुलिसकर्मियों को जबरन रिटायरमेंट देने का फैसला किया है। सरकार की कोशिश है कि इसके जरिए कानून व्यवस्था सुधारी जाए।












Click it and Unblock the Notifications