जुड़वां बेटियों के जन्म पर खिन्न सिपाही ने पत्नी पर उड़ेला तेजाब

संभल। यूपी के संभल जनपद के नखासा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें पुलिस में तैनात सिपाही ने अपनी सिपाही पत्नी पर तेजाब उड़ेल दिया जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया जबकि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति सिपाही को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पत्नी को मारने की कोशिश

पत्नी को मारने की कोशिश

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पारिवारिक अदालत में मामला चल रहा है। वहीं इस बीच महिला सिपाही द्वारा जुड़वां बेटियों के जन्म देने से सिपाही और खिन्न हो गया जिस कारण उसने तेजाब डालकर अपनी पत्नी को मारने की कोशिश की। जनपद बिजनौर के गल्ला खेड़ी निवासी अमर सिंह की बेटी सुमेश यूपी पुलिस में सिपाही है। उसकी शादी तीन साल पहले बिजनौर के ही कच्ची खेड़ी निवासी चंद्रपाल सिंह के बेटे हर्षवर्द्धन से हुई थी। वह भी पुलिस में सिपाही है। इस समय उसका परिवार दिल्ली में रहता है।

जंगल में तड़पता छोड़कर भागा

जंगल में तड़पता छोड़कर भागा

इन दिनों सुमेश चंदौसी कोतवाली जबकि हर्षवर्धन नखासा थाने की रायसत्ती चौकी पर तैनात है। सुमेश का आरोप है कि शादी के एक वर्ष बाद उसने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया तभी से पति और ससुराल के अन्य लोग उससे नफरत करने लगे। इसे लेकर दोनों में कई बार विवाद हो चुका था। इसी के कारण सात महीने पहले दोनों अलग-अलग रहने लगे। तलाक के लिए मुरादाबाद कोर्ट में केस चल रहा है। सुमेश के मुताबिक, बुधवार की सुबह वह मुरादाबाद कचहरी गई थी। इसी दौरान पति ने समझौते की बात कहकर उसे संभल बुलाया। शाम को बस से वह संभल पहुंची। पति ने उसे बस स्टैंड से बाइक पर बिठाया और रायसत्ती पुलिस चौकी के आगे स्थित जंगल में बाइक रोककर उस पर तेजाब उड़ेल दिया और उसे तड़पता हुआ छोड़कर भाग गया।

पुलिस हिरासत में आरोपी सिपाही

पुलिस हिरासत में आरोपी सिपाही

वह किसी तरह सड़क तक पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। जहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पीड़िता के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा कि आखिर इस तरह की जानलेवा घटना को हर्षवर्धन ने क्यों अंजाम दिया। उधर एसपी रवि सिंह छवि के मुताबिक आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला सिपाही की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।दोनों पति-पत्नी में पहले से विवाद चला आ रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+