जलती चिता से पुलिस ने उठवाया पत्नी की लाश, पति हुआ गिरफ्तार जाने क्यों ?
यूपी के जौनपुर में एक शख्स अपनी पत्नी की हत्या कर उसका अंतिम संस्कार कर रहा था तभी पुलिस ने मौके पर पहुंच चलती चिता से लाश को उठाकर पोस्टमर्टम के लिए भेजा और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
जौनपुर। यूपी के जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र के कुशिया बहारगांव गांव में पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दिया। इतना ही नहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद पति ने उसे घर से कुछ दूर एक सूनसान जगह पर जलाकर उसका अंतिम संस्कार कर रहा था। जानकारी हाने पर पहुंची पुलिस ने जलती लाश को बुझवाकर कब्जे में ले लिया। अब तक जांच में सामने आया वह अपनी पत्नी को काफी मारता पीटता था। लड़की के घर वालों का आरोप हैं कि उनकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी गई है, वहीं बच्चों ने भी पुलिस को बताया कि पापा, मम्मी को रोज मारते थे। पुलिस ने इस मामले में लाश को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया हैं।

पति और ससुर ने मिल कर की बेटी की हत्या
मृत महिला का नाम संगीता बिंद (26 वर्ष) है। वह तीन बच्चों की मां थी। सोमवार की देर रात महिला का पति नन्हेलाल घर के समीप सूनसान स्थान (मरघट) पर उसका अंतिम संस्कार कर रहा था तभी किसी ग्रामीण ने घटना की सूचना लड़की के पिता, राम लखन को फोन करके दे दी। जानकारी होने पर राम लखन ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दिया। हरकत में आई पुलिस ने आधी जली हुई लाश को पानी डालकर बुझवाकर कब्जे में लिया। साथ ही आरोपी पति को दाह संस्कार स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। लड़की के पिता ने नन्हेलाल और संगीता के ससुर राजाराम पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
पापा मम्मी को हमेशा मारते थे
पुलिस ने इस मामले में बच्चों का बयान दर्ज किया। बच्चों का कहना है कि उसके पिता हमशा मां को मारते पीटते थे। वहीं मृतका के पिता राम लखन ने बताया कि उन्होंने बड़े धूमधाम से बेटी की शादी की थी। कुछ दिन तक सब ठीक रहा। उसके बाद नन्हेलाल ने छोटी-छोटी बात पर बेटी को मारना-पीटना शुरू कर दिया। कुछ दिन पहले भी उसने मारपीट की थी, इसकी जानकारी बेटी ने फोन पर दी थी। इस मामले में चौकी इंचार्ज गिरजा शंकर यादव का कहना है कि अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा यह हत्या है आत्महत्या। फिलहाल हत्या का मुकदमा दर्ज करके लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications