बंद कमरे के अंदर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, मिली कई नेपाली लड़कियां

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक लड़की को कोठे पर बेचे जाने की सूचना नेपाली एनजीओ को मिली थी। मैथी नेपाल एनजीओ की सूचना पर पुलिस ने रेड लाइट एरिया पर छापा मारा। पुलिस ने जिस्मफरोशी के अड्डे से 9 लड़कियों को मुक्त कराया है।

police raided in red light area 9 girls released in agra

मामला आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र के कश्मीरी बाजार का है। नेपाल के एक एनजीओ मेथी नेपाल को सूचना मिली थी की एक युवती को आगरा के कश्मीरी बाजार में बेचा गया है। युवती को कश्मीरी बाजार में कैद कर उससे वेश्यावृत्ति का कारोबार कराया जा रहा है। एनजीओ और सीओ छत्ता संजय सागर के नेतृत्व में एक टीम ने कश्मीरी बाजार में छापा मारा। पुलिस को आते देखते ही कोठो में बाहर से ताले लगा दिए गए। इसके बाद पुलिस ने कोठे के ताले तोड़ कर 9 लड़कियों को जिस्मफरोशी के अड्डे से मुक्त कराया है।

police raided in red light area 9 girls released in agra

पकड़ी गई लड़कियां नेपाल और आसाम की रहने वाली है जिनसे पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बरामद सभी लड़कियों को नारी संरक्षण गृह भेज दिया है। पुलिस ने कोठा संचालक के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार की कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया है। कोतवाल संजय सागर ने बताया कि सूचना मिली थी कुछ लड़कियों को आगरा लाकर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। एनजीओ के साथ मौके पर पहुंच कर छापा मारा गया, जिसमें 9 लड़कियों को पकड़ा गया है और कोठा संचालिका के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+