यूपी: पुलिस अफसर ने फेसबुक, वाट्सएप के जरिए लापता युवक के परिवार को खोजा

बहराइच। जहां एक तरफ सोशल मीडिया व नेट के माध्यम से आजकल ठगी व लोगों को ब्लैकमेल करने के कई मामले सामने आते रहते हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया बरसों से बिछड़े लोगों को उनके परिवार से मिलाने का भी काम कर रहा है। इसकी एक बानगी जिले के नानपारा इलाके में देखने को मिली जहाँ के एक ग्राम का रहने वाला मंदबुद्धि युवक तीन साल पहले अचानक गायब हो गया था लेकिन दो दिन पूर्व बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की एक संस्था ने नानपारा कोतवाल संजय दुबे को फोन पर जानकारी दी कि एक युवक अपने आपको नानपारा का रहने वाला बता रहा है। इसके बाद कोतवाल ने सोशल मीडिया के जरिए युवक के परिवार को खोज निकाला।

कोतवाल ने फेसबुक पर डाला स्टेटस

कोतवाल ने फेसबुक पर डाला स्टेटस

कोतवाल ने बिहार की संंस्था से युवक की फोटो मंगायी और जिले के कई वाट्सएप ग्रुप समेत अपने फेसबुक पर युवक की फोटो अपलोड कर लोगों से सहयोग मांगा। जिसके बाद इसके परिवार का पता लग गया है वो लोग युवक को लाने के लिये बिहार जा रहे हैं।

कोतवाल ने बताया

कोतवाल ने बताया

नानपारा कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि दो दिन पूर्व बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की सेवा कुटीर नाम की संस्था से फोन आया कि एक युवक अपने आप को नानपारा के पास का रहने वाला बता रहा है।लेकिन अपने अपने परिवार के बारे में ज्यादा कुछ नही बता पा रहा । जिसके हमने युवक की फोटो मंगाकर परिवार का पता लगाने की कोशिश शुरू की लेकिन सफलता नही मिल रही थी । जिसके बाद हमने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए उसकी फोटो कई व्हाट्सअप ग्रुप पर भेजने के साथ ही अपने फेसबुक पर भी लगाकर लोगों से मदद मांगी ।

इस तरह परिवार को मिली जानकारी

इस तरह परिवार को मिली जानकारी

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद रुपईडीहा थाने के सम्मन ग्राम के रहने वाले एक परिवार ने कोतवाली पहुंचकर युवक की पहचान अख्तर के रूप में की। उन्होंने बताया कि ये हमारा भाई है जो कि तीन साल पहले गायब हो गया था । इसके बाद हम लोगों ने इनकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल पा रहा था। इलाके के लोगों की ओर से फेसबुक व वाट्सएप पर तस्वीर देखने के बाद इन्हें जानकारी मिली जिसके बाद ये लोग नानपारा कोतवाली पहुंचे थे। युवक की तलाश के लिये लगाये गए पोस्टर को भी उन्होंने कोतवाल को दिखाया ।

अख्तर को लाने बिहार गया परिवार

अख्तर को लाने बिहार गया परिवार

युवक के परिवार की पुष्टि हो जाने के बाद कोतवाल संजय दुबे ने उनकी बात सेवा कुटीर संस्था से कराते हुये बिहार के मुजफ्फरपुर भेज दिया है । वही इलाके में उनके और से किये गए इस प्रयास की लोग काफी प्रसंशा कर रहे है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+