'पुलिस स्मृति दिवस' पर सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान, पुलिसकर्मियों को मिलेगा 500 रुपए बाइक भत्ता

'पुलिस स्मृति दिवस' पर सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान, पुलिसकर्मियों को मिलेगा 500 रुपए बाइक भत्ता

हर साल 21 अक्टूबर को पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस (Police Commemoration Day 2022) मनाया जाता है। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदितनयाथ (UP CM Yogi Adityanath) लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन्स पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले प्रदेश के अमर शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस कल्‍याण से जुड़े कई ऐलान किए।

police commemoration day 2022: CM Yogi Adityanath announced many welfare schemes for up police

सीएम योगी ने कहा, पुलिसकर्मियों को अब साइकिल भत्‍ते की जगह 500 रुपए बाइक (मोटरसाइकिल) भत्‍ता मिलेगा। साथ ही साथ, सीएम योगी ने चिकित्सा खर्च प्रतिपूर्ति को आसान बनाते हुए पांच लाख रुपए तक के मेडिकल खर्च को डीजीपी द्वारा स्‍वीकृत किए जाने की घोषणा भी की। इस दौरान सीएम योगी ने यूपी पुलिस की जमकर तारीफ की। कहा कि 2021-2022 में कर्तव्‍य की वेदी पर अपने प्राण न्‍यौच्‍छावर करने वाले शहीदों में यूपी पुलिस के बहादुर पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, प्रदेश के पुलिसकर्मियों ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी रात-दिन अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि मानकर अपराधियों पर नियंत्रण करने, कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने एवं महिलाओं के सुरक्षा करने में अपनी सराहनीय भूमिका निभाई है। प्रयागराज कुंभ 2019, लोकसभा चुनाव 2019, त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021 और विधानसभा चुनाव 2022 को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में भी प्रदेश पुलिस बल का उल्लेखनीय योगदान रहा है। इस दौरान सीएम योगी ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा, यूपी पुलिस जनता की सहायता के लिए सदैव तत्पर रही है।

500 रुपए बाइक भत्ता देने की घोषणा
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि अब तक मिल रहे 200 साइकिल भत्ते को बढाकर 500 रुपए बाइक भत्ता देने की घोषणा की। इसके साथ ही पुलिस विभाग को भी ई-पेंशन पोर्टल की सेवा का उपहार दिया। दीवाली से ठीक पहले पुलिस के जवानों के बीच मौजूद मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों की सहूलियत को देखते हुए 5 लाख रुपए तक के चिकित्सा खर्च प्रतिपूर्ति की स्वीकृति पुलिस महानिदेशक स्तर से होने की घोषणा भी की।

यूपी में अपराधी जेल में है या फिर मारा गया: सीएम योगी
सीएम योगी आदित्‍यनाथ कहा कि आज यूपी में कोई भी अपराधी बाहर नहीं है या तो जेल में है या फिर मारा गया। अपराध और अपराधियों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति और पुलिस की सक्रियता का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध समाप्त हो गया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में हर तरफ महिलाएं, बालिकाएं, कमजोर वर्ग और व्यापारी आज सुकून से हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+