बाइक चोरी करते CCTV में कैद हुआ 'मासूम', देखिए वीडियो में वारदात

भदोही। आप भी बाइक पर बैठने वाले भोलेभाले युवकों पर नजर रखना शुरू कर दीजिए। अब ऐसे भोले और मासूम से दिखने वाले लोग भी बाइक पर बैठने का नाटक करते-करते आपकी बाइक कब चुरा ले जाएंगे, पता ही नहीं चल पाएगा। ऐसी ही एक चोरी सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। जिसमें भदोही जिले के गोपीगंज सीएचसी में खड़ी बाइक को एक मासूम सा दिखने वाला युवक चोरी कर चलता बना। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोर को गिरफ्तार कर लिया है।

 police caught the young man stealing the bike in Bhadohi

भदोई जिले के गोपीगंज पुलिस को गुरुवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोरी करते समय चोर को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। इस दौरान उसके पास से पुलिस ने दो चोरी की बाइक बरामद करने का दावा किया है। देर शाम संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि 24 मार्च को सीएचसी गोपीगंज में खड़ी बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। उस दौरान उनकी तस्वीरें अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। वाहन स्वामी जावेद निवासी सराय जगदीश की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही थी।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ज्ञानपुर रोड धानीपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास से आरोपित यादवेंद्र उर्फ शिवम यादव निवासी छोटूपुर (ज्ञानपुर) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर उक्त बाइक के अलावा एक और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। बताया कि दूसरे आरोपित दीपू राय निवासी चकरायपुर (ज्ञानपुर) भागने में सफल रहा। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कहा कि पकड़ा गया आरोपित इसके पूर्व भी दो बार चोरी के आरोप में जेल की हवा खा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+