शाहजहांपुर: गया लड़की के पीछे तो पुलिस ने कर दिया गंजा, देखिए VIDEO
पुलिस ने प्रेमिका को तो घर जाने दिया लेकिन युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने नाई को बुलाया और पब्लिक के सामने ही युवक का सिर मुंडवा दिया।
शाहजहांपुर। लड़की छेड़ने वाले मनचलों के खिलाफ यूपी पुलिस ने अपना निजी कानून बनाया है। पुलिस के बनाए कानून का एक सनसनीखेज नजारा यूपी के शाहजहांपुर में देखने को मिला जहां पुलिस ने रोमियो बताकर एक प्रेमी के सिर भरी भीड़ में मूंड दिए। वीडियों वायरल होने के बाद अब पुलिस के आला अधिकारियों को पुलिसकर्मियों की करतूत का पता। फिलहाल एसपी ने युवक का सिर मुंडवाने वाले तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। हांलाकि मामला 9 दिन पुराना है। वहीं पीड़ित युवक और उसका परिवार बदनामी की डर से कुछ बोलने को राजी नहीं है। आपको बता दें जिस युवक का सिर मूंडा गया है वो एक क्लीनिक पर कंपाउंडर है।

देखिए VIDEO...
मामला कोतवाली के साउथ सिटी कॉलोनी का है यहां कासिम नाम का युवक अपनी प्रेमिका के साथ घूम रहा था। तभी अजीजगंज पुलिस चौकी पर तैनात सिपाहियों ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने प्रेमिका को तो घर जाने दिया लेकिन युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बाल काटने वाले को बुलाया और पब्लिक के सामने ही युवक का सिर मुंडवा दिया।
वीडियों के वायरल होने के बाद थाने के सिपाहियों की करतूत सामने आ गई कि किस तरह पुलिस अपने नए और निजी कानून बनाकर प्रेमियों के सिर मुंडवा रही है। फिलहाल एसपी शाहजहांपुर ने थाने के सिपाही लईक, सोनूपाल और सुहेल को निलंबित करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है की जांच के बाद आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications