दो पाकिस्तानी नागरिक इंदौर से गिरफ्तार, मेरठ में लम्बे समय से रहने के बाद थे लापता

मेरठ। जनपद से लापता चल रहे दो पाकिस्तानी नागरिकों को मेरठ पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। दोनों पिछले कई सालों से मेरठ के पल्ल्वपुरम क्षेत्र में रह रहे थे। वीजा नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस ने दोनों पर विदेशी अधिनियम में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है।

Police arrested two Pakistani nationals who were residing in Meerut

पुलिस के मुताबिक पल्लवपुरम इलाके के आनंद निकेतन कॉलोनी में पाकिस्तान मूल के दो नागरिक जुगेश कुमार व संजीव कुमार पुत्र राधेश्याम (दोनों सगे भाई) दीर्घ वीजा पर काफी दिनों से रह रहे थे। लेकिन करीब दो माह पूर्व दोनों स्थानीय पुलिस और एलआईयू को सूचना दिए बिना अचानक गायब हो गए थे।

दोनों पाकिस्तानी नागरिकों के अचानक गायब होने से एलआईयू विभाग में हड़कंप मच गया। एलआईयू के इंस्पेक्टर पूनम पुंडीर ने पल्लवपुरम थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। इसके बाद मेरठ पुलिस और इंटेलीजेंस भी जांच में जुट गई है। दोनों विदेशी युवक दो माह तक कहां-कहां रहे। इसकी छानबीन की जा रही है। खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां दोनों से पूछताछ कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+