पुलिस अधिकारी बताकर लिए थे सात फेरे, अब जेल में पीस रहा है चक्की

सुल्तानपुर। लाइफ में एक मुकाम हासिल करने के लिए व्यक्ति झूठ-फरेब का सहारा लेता है, कुछ हदतक कामयाबी भी हासिल कर लेते है। लेकिन कभी-तभी वो कामयाबी ज्यादा समय तक नहीं टिक सकती। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में सामने आया है। यहां एक दूल्हे मियां ने शादी की लालसा में फरेब का सहारा लेकर सात फेरे तो ले लिये। लेकिन दो दिन बाद ही उसके फरेब से पर्दा उठ गया और फिर दूल्हे मियां सुसराल की जगह पहुंच गए पुलिस के लाकअप में।

police arrest a man who fraud with his wife says he is a policeman in sultanpur

12 फरवरी को हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार जिले के करौंदी कला थाना अंतर्गत दसगरपारा गांव निवासी शोभनाथ उपाध्याय की बेटी की शादी 12 फरवरी को जौनपुर जिले के वरपुर लेंदुका गांव के रहने वाले ओमकार दुबे से हुई थी। शादी के समय सुधीर ने अपने आप को पुलिस अफसर बताया था। यही नहीं सुधीर की शादी की मध्यस्थता करने वाले संजय सिंह ने भी इस फरेब में उसका साथ दिया। 12 फरवरी 2018 को धूमधाम से बारात आई और हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सभी रस्में पूरी भी हो गई। लेकिन दूल्हे के चाल-ढ़ाल से से लड़की के घर वालों दूल्हे पर शक हुआ। लेकिन बेटी के ब्याह को देखते हुए सब खामोश रहे, लेकिन दूल्हे की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

पड़ताल में खुला राज
लड़की के परिजनों का शक सच में बदल गया। पड़ताल में जो बात सामने आई उसे जान कर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। 14 फरवरी को जब सुधीर अपने भाई, और संजय के साथ दुल्हन की विदाई कराने पहुंचा तो लड़की वालों ने उससे सच्चाई पूछी। तो सुधीर के पैरो तले जमीन खीसक गई। पोल खुलती देख सुधीर ने बताया कि वह पुलिस अधिकारी नहीं बल्कि आबकारी विभाग में है और संविदाकर्मी है। एक के बाद झूठ सुनकर परिजनों ने बेटी को सुधीर के साथ भेजने से मना कर दिया। विदाई से मना करने के बाद अफरातफरी मच गई। फिर पंचायत बैठी तभी परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दे दी। मामले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और फरेबी दूल्हे और उसके साथ आए लोगों को लाकआप में डाल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+