Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी: झाड़ियों में दरोगा को मिली लावारिस दुधमुंही बच्ची, पुलिस ने लिया गोद

हापुड़। यूपी पुलिस के कई चेहरे सामने आते हैं लेकिन एक नया मामला सामने आया है जिससे किसी का भी दिल पसीज जाएगा। निर्दयी माता-पिता बेटी पैदा होने पर उसको झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। जंगल में फेंक दिए जाने के बाद पिलखुवा पुलिस ने उस बच्ची को गोद लिया और आजीवन उसका पालन-पोषण करने का जिम्मा लिया है। बता दें कि झाड़ियों में ये नवजात बच्ची पढ़ी मिली थी तो दरोगा ने बच्ची को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। पिलखुवा कोतवाली पुलिस का यह मानवीय कार्य नगर में चर्चा का विषय बना है।

police adopt heirless child found in hapur in up

आपको बता दें कि बच्ची को सर्दी लग जाने के कारण अस्वस्थ हो जाने के कारण बच्ची को एक निजी अस्पताल ले भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। गुरूवार दोपहर दिनेश नगर कॉलोनी के बाहर जंगल में एक नवजात बच्ची को देख भीड़ एकत्र हो गई। खास बात यह है कि मौके पर मौजूद लोग बच्ची को देखते रहे, लेकिन किसी ने उसे गोद में उठाना भी उचित नहीं समझा। इसी बीच सूचना मिलने पर मोदीनगर बस स्टैंड चौकी प्रभारी अजयवीर सिंह वहां पहुंचे और बच्ची को गोद लिया। सर्द मौसम के कारण बच्ची की हालत नाजुक बनी थी।

चौकी प्रभारी ने थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण वर्मा को सूचना देकर बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण वर्मा का कहना है कि बच्ची को पिलखुवा कोतवाली पुलिस कानूनी रूप से गोद लेकर उसका पालन करेगी और आजीवन उसका अभिभावक बनकर उसका पालन करेगी। इस संबंध में अधिकारियों से बातचीत की जाएगी, कोतवाली पुलिस का यह कार्य शहर में चर्चा का विषय बना है।

ये भी पढ़ें- यूपी: क्लास में लंच करने पर गुस्साए स्कूल चपरासी ने तोड़ी छात्र के पैर की हड्डी, वीडियो

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+