यूपी: क्लास में लंच करने पर गुस्साए स्कूल चपरासी ने तोड़ी छात्र के पैर की हड्डी, वीडियो
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक छात्र को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। स्कूल के चपरासी ने छात्र की पिटाई इतनी बेरहमी से करी कि उसके पैर की हड्डी टूट गई है। मामला पिलखुआ के राजपूताना इंटर कॉलेज का है। ग्यारवीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र प्रवीण तोमर के परिजनों ने स्कूल के एक चपरासी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

पीड़ित छात्र व उसके परिजनों का कहना है कि जब वह कक्षा में बैठकर लंच कर रहा था तभी पीछे से आए चपरासी ने उस के साथ मारपीट की। चपरासी ने एक डंडा छात्र के पैर में मार दिया जिससे उसके पैर की हड्डी में फैक्चर हो गया। जब इसकी शिकायत परिजनों ने स्कूल के प्रधानाचार्य से की तो प्रधानाचार्य ने भी पीड़ित छात्र के परिजनों को स्कूल से नाम काटने का डर देकर भगा दिया।

वहीं प्रधानाचार्य से बात की तो चपरासी का बचाव करते हुए बताया कि कॉलेज में इंटरवल के समय सभी छात्र ग्राउंड में जाकर लंच करते हैं और छात्राएं अपनी अपनी कक्षा में रहती हैं लेकिन यह छात्र कक्षा में बैठकर ही लंच कर रहा था। जिसको वहां पहुंचकर चपरासी ने जाने के लिए बोला जिससे हड़बड़ी में उसका पर बेंच से टकरा गया और उसके पैर में मोच आ गई लेकिन परिजन फेक्चर की बात कर रहे हैं। शिक्षा अधिकारी भी इस मामले की जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया।
ये भी पढ़ें- बीजेपी नेता ने दरोगा से पहले पूेछी जाति फिर कहा- पहनाएंगे जूते की माला, वीडियो वायरल












Click it and Unblock the Notifications