PM Sury Yojna: पीएम सूर्यघर योजना को लेकर हुई यह खास पहल,आम नगरिकों को ऐसे होगा फायदा
PM SuryGhar Yojna Latest News Hindi Uttar Pradesh: केंद्र की मोदी सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए खास पहल कर रही है। इसके लिए पीएम सूर्यघर योजना चलाई जा रही है जो काफी लोकप्रिय हो रही है। इसे जन जन तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अधिकारियों को खास निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा ने खासा प्रयास किया है।
उपभोक्ताओं को करें प्रेरित
पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना हेतु वेंडर्स की संख्या बढ़ाने और प्रत्येक वेंडर प्रति माह लक्ष्य निर्धारित करते हुए सोलर प्लांट इंस्टालेशन की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी वेंडर्स को पीएम सूर्यघर की क्षमतवार सूची तैयार कर उपभोक्ताओं को पीएम सूर्यघर लगवाने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन वेंडर्स का कन्वर्जन रेट खराब है, उनके विरुद्ध ब्लैक लिस्टिंग की कार्यवाही प्रस्तावित करें। उन्होंने सभी वेंडर्स को निर्देशित किया कि बैंकों में जो आवेदन 15 दिन से अधिक लंबित हैं, उनकी सूची पीओ नेडा को उपलब्ध कराएं।
Yojana News UP: युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की खास पहल, बढ़ेगा रोजगार, मिलेगा कौशल योजनाओं का लाभ, जानिए कैसे?
पीएम सूर्यघर योजना
केंद्र सरकार ने 15 फरवरी, 2024 को देश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा के लिए घरेलू रूफटॉप सौर योजना पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की।












Click it and Unblock the Notifications