Yojana News UP: युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की खास पहल, बढ़ेगा रोजगार, मिलेगा कौशल योजनाओं का लाभ, जानिए कैसे?
UP Rojgar Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार युवाओं के हित में लगातार प्रयत्नशील है। सरकार ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए खास पहल की है। आइए जानते हैं ये पहल क्या है और इसके फायदे क्या हैं?
युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने के साथ योगी सरकार कौशल योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक युवाओं को मिले इसके लिए पहल कर रही है। प्रशिक्षण में स्थानीय आवश्यकताओं और आधुनिक तकनीकों को जोड़ने के साथ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और कौशल विकास मिशन को मिलकर रोजगार उन्मुख पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की भी योजना है।

प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल
कहा कि डेलॉयट इंडिया के साथ नियमित बैठक कर आगामी दो वर्षों की प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाए। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कौशल योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक युवाओं को मिले।
उन्होंने कहा कि योजनाओं की समीक्षा छात्रों की प्रतिक्रिया से हो, जिसके लिए रैंडम कॉल और फील्ड नि स्किल मित्र पोर्टल पर प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं का ट्रेड और मोबाइल नंबर सहित डेटा दर्ज किया जाए ताकि योजनाओं की निगरानी और प्रभावशीलता का आकलन किया जा सके। बैठक के दौरान ही प्रशिक्षित कुछ युवाओं से कॉल पर बातचीत की गई, जिसमें योजनाओं को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।












Click it and Unblock the Notifications