PM Awas Yojana:पीएम आवास योजना में हुआ बड़ा बदलाव, अब ये होंगे पात्र, जानिए क्या हो रहा अभी?
PM Awas Yojana Latest News In Hindi Maharajganj Uttar Pradesh: उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो प्रधानमंत्री आवास के लिए काफी दिनों से इच्छुक है। सरकार ने लाभार्थियों के लिए एक बार फिर खास पहल शुरू कर दी है। लेकिन इस बार पात्रता की शर्तों में कुछ बदलाव हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने महराजगंज जिले के परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी से खास बातचीत की। इसमें उन्होंने वर्तमान समय में जिले में आवास योजना को लेकर चल रहे प्रयासों और पात्र लोगों के बारे में खास जानकारी दी।
सबसे पहले हो रहा यह काम परियोजना निदेशक ने बताया कि 1 जनवरी से सर्वेक्षण का काम चल रहा है। जो कई चरणों में फाइनल किया जाएगा। पात्र लोगों की सूची तैयार की जा रही है।

Maharajganj News: पीएम सूर्यघर योजना को लेकर सीडीओ ने दिए ये खास निर्देश, मिल रही यह सब्सिडी
इस व्यवस्था से तैयार होगी सूची
परियोजना निदेशक ने बताया कि सर्वे का दो तरीका है। एक तो खुद पात्र अपना रजिस्ट्रेशन करेंगे और दूसरा हमारे सर्वेक्षकों द्वारा किया जाएगा। जिसमें ग्रामीण स्तर पर लेखपाल और सचिव शामिल हैं। ये लोग स्थानीय स्तर पर सूची तैयार करेंगे।
फिर होगी जांच
उन्होंने बताया कि जब यह आंकड़ा ग्रामीण स्तर पर तैयार हो जाएगा तो इसका मौके पर अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण किया जायेगा, जिससे इसकी सत्यता जांची जा सके।
इसके बाद होगा यह काम
इसके बाद ग्राम स्तर पर भी ग्राम पंचायत पत्रों की सूची पर मुहर लगाएगी।
जिला स्तर की कमेटी करेगी यह काम
परियोजना निदेशक ने बताया कि इसके बाद जिले पर डीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी सूची को फाइनल करके सरकार को भेज देगी। इसी आधार पर अगले 5 सालों में पत्रों को आवास दिया जाएगा।
तीन चरणों में मिलेगा इतना पैसा
उन्होंने बताया कि तीन चरणों में आवास के धन दिया जाता है। पहले चरण में 40 हजार, दूसरे चरण में 70 हजार और तीसरे चरण में 10 हजार रुपए दिए जाते हैं।
इसके साथ मिलेंगी ये सुविधाएं
परियोजना निदेशक ने बताया कि पीएम आवास मिलने के साथ ही पात्रों को उज्जवला गैस योजना, शौचालय निर्माण, बिजली, पेयजल, समूह सहित कई सुविधाएं भी दी जाती हैं।इसके साथ ही 90 दिन की मजदूरी भी दी जाती है।
ये होंगे पात्र
परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी ने बताया कि इसके लिए कई पात्रता की शर्तें भी निर्धारित की गई है। पात्र लोगों को ही आवास दिया जाएगा। जिनके घर में 15 हजार रुपया महीना आता होगा वे अपात्र होंगे। इसके साथ ही जिनके घरों में फ्रिज, एसी, तीन पहिया या चार पहिया वाहन होंगे वे भी अपात्र होंगे।












Click it and Unblock the Notifications