'पीएम मोदी वाराणसी में हार जाते, अगर योगी आदित्यनाथ...', अफजल अंसारी क्यों पढ़े यूपी सीएम के कसीदे?

सपा सांसद अफजाल अंसारी ने चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की प्रशंसा की तो वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती की नसीहत दे डाली। सांसद अंसारी ने यूपी में बीजेपी की 30 सीटों पर जीत का क्रेडिट सीएम योगी आदित्यनाथ को दिया। इसके साथ उन्होंने वाराणसी को लेकर बड़ा दावा किया। भाजपी केंद्र सराकर को निशाने पर लेते हुए सपा सांसद अफजाल ने कहा कि लगातार दो कार्यकाल पूरा करने के बाद भले ही फिर से एनडीए की नेतृत्व वाली सरकार बनी लेकिन वो अब दूसरे दलों के बैसाखी के सहारे पर है।

लोकसभा चुनाव में बीजेपी की यूपी में प्रदर्शन को लेकर सपा सांसद अफजाल अंसारी ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा के नई केंद्र सरकार बन तो गई, लेकिन जोड़तोड़ के साथ कैसे चलेगी? सपा ने बेरोजगारी के मुद्दे को देश की सबसे बड़ी समस्या बताया। उन्होंने कहा कि इसका समाधान करना एक बड़ी चुनौती है, जिसेसे बीजेपी किनारा करती आई है।

MP Afzal Ansari

सपा सांसद ने कहा कि एनडीए ने 2014 के चुनाव में अन्ना हजारे की ओर से उठाए गए भ्रष्टाचार के मुद्दे के सहारे चुनाव जीत दर्ज की थी। हालांकि भ्रष्टाचार को लेकर सरकार में कोई काम नहीं हो रहा है। चुनाव परिणामों पर बीजेपी पर तंज कसते हुए सपा नेता ने कहा, "इस बार लोकसभा चुनाव में असली काम तो देश की जनता ने कर दिया। आज सरकार बैसाखी पर खड़ी है। दोनों बैसाखियों में जो वासर लगा है, वह चिकना है।"

यूपी में इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सीटों का काफी नुकसान हुआ। पूरे प्रदेश में बीजेपी ने अपनी कई सीटें खोईं। इसी क्रम में एनडीए बनारस से सटी तीनों सीटे हार गया। ऐसे में अफजाल अंसारी ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी का जादू खत्म हो चुका है।

'30 सीटों पर जीत की वजह सीएम योगी'

अफजाल ने कहा कि यूपी में लोकसभा चुनाव योगी आदित्यनाथ ने संभाला। उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में योगी आदित्यनाथ के प्रयास से नरेंद्र मोदी बनारस की सीट जीते। योगी आदित्यनाथ मजबूती से नहीं लगते तो मोदी चुनाव हार जाते। अफजाल ने कहा कि यूपी में बीजेपी को 30 सीटें योगी आदित्यनाथ के चेहरे, प्रयास और मेहनत पर मिली है।जबकि केवल तीन सीटें ऐसी हैं जो बीजेपी के समीकरण और नरेंद्र मोदी के नाम पर मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+