योगी के शपथ ग्रहण में ठेठ बनारसी अंदाज में नजर आए पीएम मोदी, गले में गमछा डालकर दे गए क्या संदेश ?
योगी के शपथ ग्रहण में ठेठ बनारसी अंदाज में नजर आए पीएम मोदी, गले में गमछा डालकर दे गए क्या संदेश ?
लखनऊ, 25 मार्च। यूपी को शुक्रवार को दोबारा योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के तौर पर मिल गए हैं। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित भव्य शपथ समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी समेत उनकी कैबिनेट के कई मंत्री शिरकत करने पहुंचे। इस समारोह में पीएम मोदी ठेठ बनारसी अंदाज में नजर आए।

सफेद कुर्ते पायजामा और लाल गमछा
पीएम मोदी जैसे ही मंच पर आधी आस्तीन वाला सफेद कुर्ता और पायजामे के संग गले में स्टाइलिश अंदाज में गमछा डाले पहुंचे तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा इकाना स्टेडियम गूंज उठा और जनता को उनका बनारसी अंदाज बेहद पसंद आया।

पीएम मोदी ने गमछा पहन जताया अपनापन
झक्क सफेद कुर्ते संग बनारसी गमछा पहने पीएम मोदी जहां पूरे मंच पर बिलकुल अलग नजर आ रहे थे वहीं उन्होंने अपने इस ड्रेसअप से यूपी की जनता को खास इशारा किया। पीएम योगी चूंकि यूपी की शिवनगरी काशी से दो बार सांसद रहे हैं और गमछा वहां के लोगों की जीवन शैली का अभिन्न अंग है। पीएम मोदी ने अपने इस खास अंदाज से जता दिया कि वो समारोह में ना केवल पीएम बनकर आए हैं बल्कि अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जिस शहर ने उन्हें पीएम की कुर्सी पर पहुंंचाया वहां के लोगों और वहां की हर चीज उन्हें प्रिय है।

गले में गमछा डालकर दे गए क्या संदेश ?
वाराणसी ही नहीं गर्मियों में यूपी के मध्यवर्गीय परिवार में गमछा खूब जमकर प्रयोग होता है। यूपी की पारंपतिक वेषभूषा में समारोह में शामिल होकर पीएम मोदी ने 2024 लोकसभा चुनाव का आगाज कर दिया है।

एक भी शब्द बोले बिना अपने परिधान से ये संदेश दे दिया
लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के लिए पीएम मोदी और उनकी बिग्रेड अभी से जुट चुकी है। समारोह में पीएम मोदी ने एक भी शब्द बोले बिना अपने परिधान से ये संदेश दे दिया कि वो भले जन्म से गुजराती हैं लेकिन यूपी के भी वो उतने ही हैं क्योंकि यूपी के वाराणसी ने ही तो उन्हें पीएम की कुर्सी तक एक नहीं दो बार तक पहुंचाया।

उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले मोदी का दिखा था ये अंदाज
याद रहे 2022 के उत्तराखंड के चुनाव के लिए वोटिंग से ठीक पहले 26 जनवरी पर लाल किले पर भाषण देते समय उत्तराखंडी टोपी पहनी थी और जब 2019 के पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव थे उस दौरान पीएम मोदी ने लंबी दाढ़ी छोड़ रखी थी और बंगाली स्टाइल में शाल पहने नजर आते थे। मोदी के इस गेटअप को लोगों ने रवींद्र नाथ टैगोर से जोड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications